&format=webp&quality=medium)
OTT प्लेटफॉर्म पर कई कंटेंट उपलब्ध हैं, जो केंद्र सरकार ने ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर परोसी जा रही अश्लील, हिंसक और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक ऐसे 43 OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. इस लिस्ट में उल्लू (Ullu), ऑल्ट (ALTT) और देसीफ्लिक्स (DesiFlix) जैसे कई बड़े और लोकप्रिय नाम भी शामिल हैं.
सरकार का ये कदम उन प्लेटफॉर्म्स पर लगाम कसने के लिए है जो अश्लीलता और ऐसी सामग्री परोस रहे थे, जिसे भारतीय कानूनी और सांस्कृतिक मानकों के खिलाफ माना जाता है. सरकार का मकसद इंटरनेट को खासकर बच्चों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित जगह बनाना है. आईटी मंत्री ने साफ कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स का दायित्व है कि वे ऐसी कोई भी सामग्री न दिखाएं जो भारतीय कानूनों द्वारा प्रतिबंधित है.
सरकार ने 2021 में ही डिजिटल मीडिया के लिए कुछ नियम (IT Rules, 2021) बनाए थे, जिनका पालन करना सभी OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए जरूरी है. ये नियम क्या कहते हैं:
सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को जिन 25 बड़े प्लेटफॉर्म्स को तुरंत ब्लॉक करने का निर्देश दिया, उनमें ये नाम शामिल हैं:
इस कार्रवाई से सरकार ने ये साफ कर दिया है कि वह डिजिटल स्पेस में नियमों के पालन को लेकर बेहद गंभीर है. OTT प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों और सांस्कृतिक संवेदनाओं का सम्मान करना ही होगा. ये कदम दिखाता है कि आने वाले समय में भी इस तरह की सामग्री परोसने वाले प्लेटफॉर्म्स पर सख्त निगरानी रखी जाएगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें