&format=webp&quality=medium)
'एंड्रोएड 9 पाई' से लैस स्मार्टफोन Camon iSKY 3 की कीमत 8,599 रुपये है. स्मार्टफोन को ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है.
हांगकांग की कंपनी-ट्रांजीशन होल्डिंग्स की सहायक कंपनी टेक्नो मोबाइल ने भारत में अपना पहला 'कैमन आईस्काई 3' स्मार्टफोन लांच कर दिया. 'हाई ऑपरेटिंग सिस्टम (हाईओएस) 4.6' से लैस और 'एंड्रोएड पाई' पर आधारित 'ऑफलाइन स्पेसिफिक' स्मार्टफोन में 6.2 इंच की नोच्ड डिस्प्ले, आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई), 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ-साथ 13 मेगापिक्सल प्लस दो मेगापिक्सल का ड्यूअल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है.
यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और इसमें Digital Wellbeing के साथ एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम, ड्यूल कैमरा और नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड HiOS 4.6 शामिल है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आता है.
फोन में उपयोग किए गए ओएस में स्मार्ट पैनल जैसे फीचर्स के साथ मल्टीपल एप्स, सरल नेवीगेशन और डिजिटल फीचर दिए गए हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एआई फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ 'कैमन आईस्काई 3' को 100 दिनों की निशुल्क रिप्लेसमेंट तथा एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी की सुविधा है.
8 मेगापिक्सल का कैमरा
'ट्रांजिशन इंडिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरिजीत तलपात्रा ने बताया कि 'कैमन आईस्काई 3' एआई क्षमता से लैस डिवाइस है जो ऐसे टैक-सेवी युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो अधिक तेज, अधिक स्मार्ट, हर प्रकार की रोशनी में सक्षम कैमरे, दमदार बैटरी और नवीनतम फीचर्स से लैस स्मार्टफोन चाहते हैं.
सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें f/2.0 अपर्चर दिया गया है, जो 78-डिग्री पर वाइड एंगल शॉट ले सकता है. इसके फ्रंट कैमरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया गया है. स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 9 पाई दिया गया है, जो Digital Wellbeing और Bike Mode जैसे फीचर्स के साथ आता है. स्मार्टफोन में 3,500mAh बैटरी दी गई है. इसके अलावा यह एक बैटरी लैब नाम के फीचर के साथ आता है, जो AI के जरिए पावर मैनेजमेंट करता है.
कीमत
'एंड्रोएड 9 पाई' से लैस स्मार्टफोन की कीमत 8,599 रुपये है. स्मार्टफोन को ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है. कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है, जिसमें स्मार्टफोन की खरीद पर 1 टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों की फ्री रिप्लेसमेंट और 1 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है. स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड और नेब्यूला ब्लैक कलर शामिल हैं.
(इनपुट आईएएनएस से)