Weekly RoundUp: Apple Vision Pro 2, WhatsApp डायल टैब, Realme GoT एडिशन और भी बहुत कुछ!

Tech Top 10: हर हफ्ते टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में कुछ न कुछ खास होता रहता है. Apple के नए प्रोडक्ट अनाउंसमेंट से लेकर WhatsApp के Rival ऐप और Amazon के Echo प्रोडक्ट्स तक. YouTube और WhatsApp के नए अपडेट्स से लेकर OpenAI के नए टूल तक काफी कुछ खास हुआ. जानिए हफ्ते की 10 बड़ी टेक न्यूज़. 
Weekly RoundUp: Apple Vision Pro 2, WhatsApp डायल टैब, Realme GoT एडिशन और भी बहुत कुछ!

Tech Top 10: अक्टूबर की शुरुआत टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में बड़ी धमाकेदार हुई. Apple के नए प्रोडक्ट अनाउंसमेंट से लेकर WhatsApp के Rival ऐप और Amazon के Echo प्रोडक्ट्स तक. YouTube और WhatsApp के नए अपडेट्स से लेकर OpenAI के नए टूल तक काफी कुछ खास हुआ. जानिए बीते हफ्ते की 10 बड़ी टेक न्यूज़.

1. जल्द आ रहे हैं Apple Vision Pro 2, M5 iPad Pro और MacBook Pro

Apple यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी का फ्यूचर प्रोडक्ट लॉन्च रोडमैप लीक हो गया है, जिससे साफ हो गया है कि जल्द ही मार्केट में Vision Pro 2, M5 चिप से लैस iPad Pro और नए MacBook Pro जैसे दमदार प्रोडक्ट्स एंट्री लेने वाले हैं. ये लीक्स बताते हैं कि Apple इनोवेशन की रेस में सबसे आगे रहने की तैयारी में है.

2. Apple ने जारी किया iOS 26.0.1 अपडेट

Apple यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी का फ्यूचर प्रोडक्ट लॉन्च रोडमैप लीक हो गया है, जिससे साफ हो गया है कि जल्द ही मार्केट में Vision Pro 2, M5 चिप से लैस iPad Pro और नए MacBook Pro जैसे दमदार प्रोडक्ट्स एंट्री लेने वाले हैं. ये लीक्स बताते हैं कि Apple इनोवेशन की रेस में सबसे आगे रहने की तैयारी में है.

3. Arattai App

भारत का अपना मैसेजिंग ऐप 'Arattai' अब सरकार के सपोर्ट के साथ WhatsApp को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. ये ऐप यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ग्रुप चैट और कई फीचर्स के साथ सेफ्टी और पर्सनल मैसेजिंग का एक्सपीरियंस देगा. 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में ये एक बड़ा कदम है.

4. Amazon Echo Dot Max से लेकर Echo Show 11 तक हुए लॉन्च, जानिए कीमत

Amazon ने अपने Echo लाइनअप में कई नए डिवाइस लॉन्च किए हैं, जिनमें Echo Dot Max, Echo Studio, Echo Show 8 और Echo Show 11 शामिल हैं. ये नए डिवाइसेज बेहतर साउंड क्वालिटी, स्मार्ट होम कंट्रोल और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं.

5. Vivo V60e

Vivo जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60e लॉन्च करने वाला है. लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन 5G कनेक्टिविटी, 200 मेगापिक्सल का कैमरा, Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, 6500mAh पावरपैक्ड बैटरी के साथ आ सकता है.

6. Sony WH-1000XM6 Headphone

Sony ने अपने लोकप्रिय WH-1000XM सीरीज के नए हेडफोन WH-1000XM6 को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये हेडफोन इंडस्ट्री-लीडिंग नॉइज कैंसलेशन, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और एक सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं.

7. Realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition और Realme 15X

Realme ने अपने फैंस के लिए एक शानदार सरप्राइज दिया है. कंपनी ने Realme 15 Pro का एक खास Game of Thrones लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जिसका रंग बदलता है. वहीं, Realme 15X 5G भी भारतीय बाजार में आ गया है, जो 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है. ये दोनों फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में यूज़र्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगे.

8. OpenAI ने लॉन्च किया नया सोशल ऐप Sora

OpenAI ने अपने नए सोशल ऐप 'Sora' को लॉन्च करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक और कमाल कर दिखाया है. ये ऐप यूजर्स को AI का इस्तेमाल करके वीडियो में दोस्तों को जोड़ने की सर्विस देता है, जिससे वीडियो क्रिएशन और शेयरिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा.

9. YouTube ने भारत में लॉन्च किया Premium Lite सब्सक्रिप्शन

YouTube ने भारतीय यूजर्स के लिए 'Premium Lite' सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जो कम कीमत में कई सारे फायदे देगा. इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स बिना विज्ञापन के वीडियो देख पाएंगे, जिससे उनका YouTube एक्सपीरियंस और भी स्मूथ हो जाएगा. ये उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो किफायती दाम में विज्ञापन-मुक्त एक्सपीरियंस चाहते हैं.

10. WhatsApp में आया नया Dial टैब

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और यूजफुल फीचर लेकर आया है- 'Dial' टैब! इस फीचर के जरिए यूजर्स अब सीधे ऐप के अंदर से किसी भी नंबर पर कॉल कर सकेंगे, बिना अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नंबर सेव किए. ये 'Unified Call Hub' WhatsApp को पूरी तरह से कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6