पावरफुल चिपसेट, Xiaomi 17 सीरीज, AI PCs से लेकर नए फोल्डेबल्स के अपडेट तक- टेक में छाईं ये खबरें

Tech Top 10: हर हफ्ते टेक्नोलॉजी में कई बड़े बदलाव होते हैं. सितंबर एंड में भी कई लॉन्च और अपडेट्स सामने आए. पावरफुल चिपसेट, Xiaomi 17 सीरीज, AI PCs से लेकर कई बदलाव देखने को मिले. जानिए हफ्ते के 10 बड़े अपडेट्स.
पावरफुल चिपसेट, Xiaomi 17 सीरीज, AI PCs से लेकर नए फोल्डेबल्स के अपडेट तक- टेक में छाईं ये खबरें

Tech Top 10: सितंबर जाते-जाते टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुतकुछ खास दे गया. नए अपडेट्स और लॉन्च ने आते ही तहलका मचा दिया. चाहें फिर बात हो Qualcomm के पावरफुल चिपसेट की या फिर गूगल के एंड्रॉयड PC की अनाउंसमेंट. Xiaomi 15T सीरीज लॉन्च से लेकर WhatsApp के नए Translate Messages और Gemini पावर्ड Search LIVE तक काफी कुछ हुआ खास. जानिए हफ्ते के 10 बड़े टेक अपडेट्स.

1. Snapdragon Summit: Qualcomm के पावरफुल चिपसेट लॉन्च

Qualcomm ने हर साल की तरह इस साल भी अपना Snapdragon Summit ऑर्गेनाइज किया. 2025 समिट के दौरान कंपनी ने अपना सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लॉन्च किया, जो Android गेमिंग और AI कैपेबिलिटीज को नए लेवल पर ले जाएगा. इसी के साथ, कंपनी ने नेक्स्ट-जेन Windows PCs के लिए Snapdragon X2 Elite और X2 Elite Extreme चिप्स भी पेश किए.

2. Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max: दो डिस्प्ले और दमदार चिपसेट

Xiaomi ने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं, जो दो डिस्प्ले के साथ आते हैं. इन फोन्स में Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड Hyper OS 3 पर काम करता है.

3. Oppo Reno 14 5G Diwali Edition: ग्लोशिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च

Oppo ने दिवाली से पहले अपना Reno 14 5G Diwali Edition फोन लॉन्च किया है. इस फोन की खासियत इसकी GlowShift टेक्नोलॉजी है, जो तापमान के हिसाब से रियर पैनल का रंग बदलती है. यह एक यूनीक और आकर्षक फीचर है जो इसे भीड़ से अलग बनाता है. Oppo Reno 14 5G Diwali Edition बेहतरीन कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

4. Google Gemini-Powered Search Live: भारत में आ रहा है AI-पावर्ड सर्च

Google अपने Gemini-Powered Search Live को भारत में लाने की तैयारी में है, जो आपके ऑनलाइन सर्च के तरीके को पूरी तरह बदल देगा. ये AI-पावर्ड सर्च टूल रियल-टाइम ऑब्जेक्ट स्कैनिंग से लेकर कई काम करता है. Gemini से लैस यह नया सर्च एक्सपीरियंस यूज़र्स को तेज़ी से और सटीक जानकारी देगा.

5. Microsoft Surface Pro PC: AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Microsoft ने AI फीचर्स के साथ अपना नया Surface Pro PC भारत में लॉन्च कर दिया है. ये Copilot+ PC AI कैपेबिलिटीज को डिवाइस में ही लाता है, जिससे यूज़र्स को बेहतर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी मिलती है. इसका 7.8mm थिकनेस, 686 वजन और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है.

Google ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही Android PC आने वाला है. कंपनी Qualcomm के साथ मिलकर एक नया प्रोजेक्ट चला रही है, जिसका उद्देश्य PCs में AI और Gemini फीचर्स को लाना है. ये कदम Android इकोसिस्टम को डेस्कटॉप एक्सपीरियंस तक बढ़ाएगा, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन और PC के बीच एक सीमलेस एक्सपीपियंस मिलेगा.

7. YouTube में हुए बड़े बदलाव: व्यूअर्स को मिलेंगे नए फीचर्स

YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिससे व्यूअर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. अब यूजर्स वीडियो के एंड में आने वाले Pop-Ups को हाइड कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को टॉप राइट कॉर्नर पर 'Hide' बटन का ऑप्शन मिलेगा. अगर वो वापस लाना चाहते हैं वो 'Show' पर क्लिक कर सकते हैं.

8. WhatsApp में आया काम का फीचर: अब हर मैसेज होगा ट्रांसलेट

WhatsApp ने यूजर्स के लिए रोलआउट किया यूजफुल फीचर. अब आप हर मैसेज को अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं. नया फीचर Android और iPhone दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और 19 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है. इससे अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों के बीच कम्युनिकेशन और भी आसान हो जाएगा.

9. Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को मिला One UI 8 अपडेट

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को One UI 8 अपडेट मिलना शुरू हो गया है. नए अपडेट में Now Brief टूल, Keep जैसी नई सिक्योरिटी, Gemini LIVE और सर्कल टू सर्च फीचर हैं. वहीं बड़ी डिस्प्ले के लिए AI Result View जैसे फीचर्स दिए गए हैं और खआस Z Flip सीरीज के लिए Flex Window फीचर.

10. Nothing Ear (Open) ईयरबड्स भारत में लॉन्च: ChatGPT इंटीग्रेशन के साथ

Nothing ने भारत में अपने नए Ear (Open) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं. इन ईयरबड्स की खासियत इनमें ChatGPT इंटीग्रेशन है, जिससे यूजर्स सीधे वॉयस कमांड से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, ये ईयरबड्स 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, जो उन्हें पूरे दिन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

VIDEO- गिरते Sensex-Nifty के बीच JP Morgan के 3 टॉप स्टॉक्स

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6