&format=webp&quality=medium)
Starlink की भारत में आने की तैयारी पूरी हो गई है. जल्द ही इसकी भारत में सर्विस शुरू हो सकती है. हाल ही में कंपनी को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (GMPCS) से लाइसेंस मिला है. अगर स्टारलिंक की सर्विस इंडिया में मिलनी शुरू हो गई तो यूजर्स को इतनी ज्यादा नेटवर्क की समस्या झेलनी नहीं पड़ेगी. इस सर्विस के हाल ही में रिचार्ज प्लांस लीक हो गए हैं. अगर आप भी आने वाले समय में स्टारलिंक का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको फ्यूचर प्लांस जरूर पता होने चाहिए. चलिए देखते हैं कितनी करनी होगी जेब ढ़ीली.
रिपोर्ट के अनुसार, स्टारलिंक का स्टैंडर्ड रिचार्ज 33 हजार रुपये हो सकता है. अगर सैटेलाइट इंटरनेट यूज करना तो उसके लिए यूजर्स के पास ये किट जरूर होनी चाहिए. इसमें स्टारलिंक डिश, किकस्टैंड, Gen3 राउटर, स्टारलिंक केबल, AC केबर, पावर अडाप्ट होगा. ये किट रेजिडेंशियल यूजर्स के लिए होगी.
स्टारलिंक की इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए आपको हर महीने या सालाना रिचार्ज करना होगा. इसका मंथली प्लान 3,000 रुपये से ,4200 रुपये के बीच हो सकता है. इसमें अनलिमिटेड डेटा भी शामिल हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कंपनी 10 डॉलर (लगभग 850 रुपये) की कीमत पर सर्विस लॉन्च कर सकती है. वहीं ऐसी चर्चा हैकि कंपनी फिक्स्ड डेटा कैप वाले प्लान की कीमत कम रख सकती है.
Starlink एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का सैटेलाइट इंटरनेट डिविजन है.यह दुनिया का पहला और सबसे बड़ा satellite constellation (नेटवर्क ऑफ सैटेलाइट) है. स्टारलिंक लो अर्थ ऑर्बिट का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस के लिए करता है. यह हाई स्पीड एंड low-latency (मिनिमल टाइम डिले) के साथ दुनियाभर में सस्ता इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती है. इसके 5000 से अधिक सैटेलाइट लोअर ऑर्बिट में हैं और 70 से अधिक देशों में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज उपलब्ध है.
अब जब Starlink के भारत में आने का रास्ता साफ हो चुका है तो यह जानना जरूरी है कि इसका मकसद उन सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट सर्विसेज को उपलब्ध करवाना है जहां ट्रेडिशनल टेलिकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, BSNL का पहुंचना दूभर है. ऐसे में स्टारलिंक का डायरेक्ट कॉम्पिटिशन इन कंपनियों से नहीं है. यही वजह है कि मार्च में जियो और एयरटेल ने अपने यूजर्स के बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस के लिए स्टारलिंक के साथ हाथ मिलाया था. जानकारी के मुताबिक, शुरू में स्टारलिंक 50 हजार यूजर्स के साथ इंटरनेट सर्विस लॉन्च करेगी.