&format=webp&quality=medium)
X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) लगातार दूसरे दिन भी ठप पड़ गया है. X का पेज लोड होने में यूजर्स को काफी ज्यादा दिक्कत आ रही है. इससे पहले शुक्रवार दोपहर को अचानक से ठप पड़ गया था. कुछ यूजर्स ने शिकायत की थी उन्हें x चलाने और डायरेक्ट मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है. डाउन डिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में वहां के समयानुसार दोपहर दो बजे 6 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थी.
Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के स्वामित्व वाले इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म में शाम छह बजे लगभग दो हजार शिकायतें दर्ज की गई. ज्यादातर शिकायतें लॉगिंग करने, नए पोस्ट करने, ऐप और वेबसाइट में इस सोशल मीडिया को एक्सेस करने से संबंधित थी. 33 फीसदी यूजर्स ने जहां कहा कि वह लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, 47 फीसदी यूजर्स ने X की ऐप में आ रही समस्या के बारे में शिकायत की. 20 फीसदी यूजर्स के मुताबिक वह वेबसाइट पर ये सोशल मीडिया नहीं चला पा रहे हैं.
अमेरिका में X के डाउन होने की 26 हजार शिकायतें दर्ज की गई है. इससे पहले कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने कहा, 'हम कल डेटा सेंटर में आई खराबी के कारण तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं. लॉग इन और साइन अप सर्विस कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा नोटिफिकेशन और प्रीमियम फीचर्स में रुकावट आ रही है. आपको बता दें कि शाम आठ बजे तक भी ट्विटर दोबारा बहाल नहीं हुआ है.
आपको बता दें कि मार्च में एलन मस्क ने कहा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है. इसके कारण भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है.