रोबोट करेगा आपके सामान की डिलीवरी, Snapdeal की नई पहल

स्नैपडील (Snapdeal) ने कहा है कि इसके लिए उसने स्टार्टअप कंपनी ‘ऑटोनॉमी आईओ’ (Ottonomy IO) के साथ गठजोड़ किया है.
रोबोट करेगा आपके सामान की डिलीवरी, Snapdeal की नई पहल

ऑटोनॉमी आईओ (Ottonomy IO) ने अंतिम छोर तक डिलिवरी देने के लिए इन रोबोट को विकसित किया है. यह सड़क पर या फुटपाथ पर खुद ही चल सकते हैं. इनमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सही से चलने के लिए विशेष कृत्रिम मेधा को विकसित किया गया है. (Image- Snapdeal)

अमेजन (Amazon) और वॉलमार्ट (Walmart) जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां जब डिलिवरी के लिए ड्रोन (drone delivery) के ऑप्शन पर काम करी हैं, तब घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) ने रोबोट (robot) के माध्यम से डिलिवरी का ट्रायल शुरू किया है, ताकि ग्राहकों को उनके घर तक संपर्क रहित डिलिवरी (Contactless Delivery) की सहूलियत मुहैया कराई जा सके.

स्नैपडील (Snapdeal) ने कहा है कि इसके लिए उसने स्टार्टअप (startup) कंपनी ‘ऑटोनॉमी आईओ’ (Ottonomy IO) के साथ गठजोड़ किया है. दोनों ने मिलकर दिल्ली-एनसीआर के कुछ चुनींदा स्थानों पर रोबोट के माध्यम से डिलिवरी का सफल ट्रायल भी किया है.

डिलिवरी करने वाले रोबोट को सोसायटी के गेट पर रखा गया. जहां डिलिवरी एजेंट क्यूआर कोड स्कैन करता है और पैकेट को रोबोट के अंदर रख देता है. रोबोट के पास सोसायटी का नक्शा होता है और वह उसके सहारे ग्राहक तक सामान की डिलिवरी कर देता है.

ऑटोनॉमी आईओ (Ottonomy IO) ने अंतिम छोर तक डिलिवरी देने के लिए इन रोबोट (robots) को विकसित किया है. यह सड़क पर या फुटपाथ पर खुद ही चल सकते हैं. इनमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सही से चलने के लिए विशेष कृत्रिम मेधा को विकसित किया गया है. साथ ही यह मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल करते हैं. इनमें कैमरा है जो उन्हें बाहरी दुनिया को समझने में मदद करता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

हाल में वॉलमार्ट ने अमेरिका में ड्रोन से सामान की डिलिवरी करने के लिए जिपलाइन और फ्लाईट्रेक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की थी. अमेजन की भी डिलिवरी करने के लिए ड्रोन के उपयोग की योजना है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6