&format=webp&quality=medium)
Smartphone trick: अगर आपको बार-बार कोई कॉल करके परेशान कर रहा है तो आपको इसके लिए अब ब्लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको फोन में एक सेटिंग करनी है, जिसके बाद अनजान नंबरों से कॉल्स (Unknown Calls) आनी बंद हो जाएंगी. जानिए क्या है वो ट्रिक.
अनचाहे नंबरों, अनजान से छुटकारा पाने के लिए अमूमन हर स्मार्टफोन पर ब्लॉक का ऑप्शन दिया जाता है. साथ ही झगड़े के दौरान भी कई बार हम ब्लॉक फीचर का इस्तेमाल करते हैं.
स्मार्टफोन में यदि आप चाहते हैं कि किसी को ब्लॉक न करें और उसकी कॉल भी न आए तो इसके लिए भी एक तगड़ी सेटिंग है.
सबसे पहले अपने फोन के डायलर में जाए और तीन डॉट्स को टैप करें. इसके बाद सेटिंग का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
सेटिंग्स में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपके सामने Voicemail का ऑप्शन आएगा. इसे सिलेक्ट करें.
Voicemail में जाकर Visual Voicemail टॉगल को ऑफ करें. इसके बाद जिसका भी नंबर ऑफ करना चाहते हैं तो उसमें जाएं.
नंबर में जाकर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें यहां पर आप Send to voicemail टॉगल को ऑन करें. इसके बाद वह नंबर वॉइसमेल में चला जाएगा और आपको कॉल नहीं आएगी.