महंगा हो गया नया फोन खरीदना ₹12,000 वाले मॉडल के लिए देने होंगे ₹15,000! जानें Oppo, Vivo, Samsung, Redmi और Realme के नए रेट

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली कर लीजिए...असल में सैमसंग, रियलमी और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड्स ने मोबाइल की कीमतें 10% तक बढ़ा दी हैं, खासकर ₹12,000 वाले बजट 5G फोन अब ₹15,000 के पार पहुंच रहे हैं.तो जानें क्यों अचानक महंगे हुए फोन और क्या है नया रेट कार्ड.
महंगा हो गया नया फोन खरीदना ₹12,000 वाले मॉडल के लिए देने होंगे ₹15,000! जानें Oppo, Vivo, Samsung, Redmi और Realme के नए रेट

ग्लोबल तनाव और महंगी मेमोरी चिप का असर, स्मार्टफोन 10% तक महंगे (फोटो: प्रतीकात्मक)

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह खबर आपके बजट पर सीधा असर डाल सकती है.असल में मार्केट में कई कंपनियों ने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं. खासकर एंट्री लेवल 5G फोन अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं.

जी हां जहां पहले ₹12,000 में मिलने वाला फोन अब ₹15,000 तक पहुंच गया है.यानी कि करीब 10% से ज्यादा प्राइस हाइक देखने को मिल रहा है.

ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल है कि अचानक मोबाइल महंगे क्यों हो रहे हैं?किन ब्रांड्स ने दाम बढ़ाए? अभी खरीदें या इंतजार करें? तो आइए जानेंगे कौन से फोन महंगे हुए हैं और क्यों?

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले समझ लें पूरी बात

  • कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने दाम बढ़ाए
  • एंट्री-लेवल 5G फोन पर ज्यादा असर
  • मेमोरी चिप लगने से लागत बढ़ेगी
  • ग्लोबल टेंशन सप्लाई चेन पर असर डाल रही
  • आने वाले महीनों में और बढ़ोतरी के चांस

मोबाइल अचानक महंगे क्यों हो गए?

सीधी बात

  • फोन बनाने में सबसे महंगे पार्ट्स में से एक है मेमोरी चिप
  • अब मेमोरी चिप प्राइस में तेज उछाल आया है

इसके अलावा:

  • ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन
  • इम्पोर्ट कॉस्ट का प्रेशर
  • सप्लाई चेन इशू
  • रुपए का प्रेशर
  • ज्यादा लॉजिस्टिक्स कॉस्ट

इन वजहों से कंपनियां खुद नुकसान नहीं झेलना चाहतीं और कॉस्ट ग्राहक पर डाल रही हैं.

5G फोन सबसे ज्यादा प्रभावित?

  • पहले जो 5G फोन ₹12,000 में मिल रहे थे, अब वही ₹15,000 तक पहुंच रहे हैं
  • यानी कि बजट खरीदार पर सबसे ज्यादा असर
  • वह सेगमेंट है जहां स्टूडेंट, पहली बार खरीदने वाले और बड़े पैमाने पर यूजर खरीदारी करते हैं

phone



ब्रांड के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी

Oppo

  • Reno 15C: ₹38,000 से ₹42,000 हुआ
  • A6 Pro: ₹18,000 से ₹27,000 हुआ

Realme

  • 16 Pro Plus: ₹42,000 से ₹44,000 हुआ
  • 15T: ₹20,000 से ₹26,000 हुआ

Xiaomi

  • Redmi Note 15: ₹23,000 से ₹25,000 हुआ
  • Redmi 15C: करीब ₹1,500 रुपये

Samsung

  • Galaxy A17: ₹19,500 से ₹21,500 हुआ
  • Galaxy A36: ₹32,500 ले ₹34,000 हुआ

Vivo

  • Vivo Y400: ₹21,000 से ₹28,000 हुआ
  • Vivo Y31: ₹15,000 से ₹19,000 हुआ

सबसे ज्यादा झटका किसे

  • बजट खरीदार
  • 5G खरीदार
  • स्टूडेंट्स
  • अपग्रेड करने वाले यूज़र्स
  • मिड-रेंज सेगमेंट के खरीदार


आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अगर आप फोन खरीदने वाले थे, बजट का रिव्यू फिर से करना पड़ सकता है
  • ₹15,000 का बजट अब ₹18,000 तक जा सकता है
  • Mid-range buyers को एक्सचेंज ऑफर्स देखने होंगे


अभी क्या करें?

  • अगर फोन अर्जेंट में चाहिए तो अभी डील्स, सेल और एक्सचेंज ऑफर देखें
  • अगर इंतजार कर सकते हैं तो 2-3 महीने मार्केट स्टेबल होने दें
कैटेगरीक्या बदलाव हुआ?
सबसे ज्यादा असर₹10,000 से ₹20,000 वाले बजट फोन पर
कीमत में बढ़ोतरी₹1,500 से ₹7,000 तक (मॉडल के हिसाब से)
कारणकंपोनेंट कॉस्ट (Memory Chips) और ग्लोबल लॉजिस्टिक्स
सलाहडील्स और बैंक ऑफर्स के साथ ही खरीदें

स्मार्ट बाइंग टिप्स

पुराना मॉडल देखें
बैंक ऑफर लें
फेस्टिव सेल ट्रैक करें
रिफर्बिश्ड प्रीमियम ऑप्शन देखें

यह इतना जरूरी क्यों है?

असल में भारत प्राइस सेंसटिव मार्केट है
₹2,000-₹5,000 बढ़ोतरी खरीदार का निर्णय बदल देती है
कई लोग अब नया फोन टाल सकते हैं या चीपर डील चुन सकते हैं

आगे क्या हो सकता है?

  • अगर चिप की कीमतें और बढ़ें तो दूसरी बढ़ोतरी मुमकिन है.ब्रांड्स स्टोरेज वेरिएंट कम कर सकते हैं
  • EMI और फाइनेंस ऑफर बढ़ सकते हैं
  • प्रीमियम सेगमेंट पर असर कम, बजट सेगमेंट पर ज़्यादा रहेगा


आपके काम की बात


स्मार्टफोन मार्केट में प्राइस प्रेशर साफ दिख रहा है. असल में इससे बजट फोन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं,5G फोन महंगे हो रहे हैं और कंपोनेंट कॉस्ट इसका बड़ा कारण है. तो ऐसे में अगर खरीदना है तो स्मार्ट टाइमिंग रखें, वरना वही फोन कुछ हफ्तों में और महंगा मिल सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या सभी phones महंगे होंगे

हर model नहीं, लेकिन कई segments पर असर है

Q2 क्या iPhone भी महंगे होंगे

Global supply cost बढ़ने पर premium brands पर भी असर संभव है

Q3 अभी खरीदना सही है?

अगर जरूरत urgent है तो deals में खरीदें

Q4 क्या prices वापस घटेंगे

Supply सुधरने पर offers आ सकते हैं, guaranteed नहीं