&format=webp&quality=medium)
आजकल फोन के चार्जिंग जैक (Charging Jack) में लोगों को कई समस्याएं आ रही है. चार्जिंग केबल (Charging Cable) लगाने के बाद फोन चार्जिंग तो ले रहा है, लेकिन कुछ मिनटों बाद रुक जाता है. वहीं कुछ फोन्स चार्जिंग ही नहीं ले रहे. इससे आपके साथ बड़ी समस्या रहती है. फोन जल्दी हीट होने लगते हैं, जल्दी से डेड होने लगते हैं. ऐसे में लोग भागते हैं सीधा सर्विस सेंटर या फिर लोकल दुकानों में. क्या हो अगर हम आपको घर बैठे फोन के चार्जिंग जैक को ठीक करने की ट्रिक्स दें? चलिए बताते हैं बिना कहीं जाए फोन को ठीक करने की ट्रिक्स.
99% लोगों को यही लगता है फोन पूरी तरह से खराब हो गया है. लेकिन ऐसा नहीं है उसमें ज़रा सी प्रॉब्लम हुई होगी, जिसे आप 2 मिनट का समय निकालकर घर बैठे ठीक कर सकते हैं. कैसे करें ठीक?
दरअसल कई बार हम अपने फोन को बैग या पॉकेट में रखते हैं. बैग और पॉकेट में छोटे-छोटे रेशे (Lints) होते हैं, जो धीरे-धीरे फोन के चार्जिंग पोर्ट में घुस जाते हैं. ऐसे ही छोटे पार्टिकल्स रोजाना घुसते होंगे और आप घर जाकर उसमें केबल लगा देते होंगे. (Charging Port issue) यही छोटी-छोटी गंदगी धीरे-धीरे फोन में सख्ती से जमा हो जाती है. और फिर जब आप पोर्ट में पिन कनेक्ट करते होंगे तो वो डस्ट अंदर चला जाता होगा.
ये भी पढ़ें: फोन के स्पीकर से आवाज आनी कम हो गई है? 90% लोग करते हैं ये गलती, इस ट्रिक से घर बैठे करें क्लीन और बूस्ट!
आपको इस काम के लिए सर्विस सेंटर या फिर दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. बस कुछ जरूर टिप्स हैं वो फॉलो करें
किसी भी तरह की सफाई शुरू करने से पहले, अपने फोन को बंद करना बेहद ज़रूरी है. इससे शॉर्ट सर्किट का कोई खतरा नहीं रहेगा.
मेटल की चीजें इस्तेमाल न करें, जैसे कि सेफ्टी पिन, सुई या कोई भी नुकीली धातु. ये पोर्ट के अंदर मौजूद चार्जिंग पिन को डैमेज कर सकता है, जिससे आपका खर्चा बचनें की बजाय बढ़ जाएगा.
पोर्ट को साफ करने के लिए पानी, थिनर या किसी भी केमिकल का इस्तेमाल भूलकर भी न करें.
मुंह से जोर से फूंक मारने पर मुंह की नमी पोर्ट में जा सकती है.
तो अगली बार जब आपका फोन चार्ज न हो, तो घबराने की बजाय इस आसान सी ट्रिक को आजमाएं और अपने पैसे और समय दोनों बचाएं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें