स्मार्टफोन का Camera पड़ गया फीका? इन 5 ट्रिक्स से करें बूस्ट- नए की तरह चमकेगा

अगर 'कैमरा अच्छा तो सब फोन अच्छा'. लेकिन कुछ समय बाद फोन के कैमरा खराब होने लगते हैं. उससे क्लिक की गईं फोटोज की क्वालिटी एकदम खराब होने लगती है. जानिए ऐसी ट्रिक जिससे फोन का कैमरा घर बैठे-बैठे ठीक किया जा सकता है.
स्मार्टफोन का Camera पड़ गया फीका? इन 5 ट्रिक्स से करें बूस्ट- नए की तरह चमकेगा

अधिकतर लोग मोबाइल फोन खरीदते समय उसका कैमरा जरूर टेस्ट करके देखते हैं. पहले उसका कैमरा टेस्ट करके देखते हैं कि उसकी क्वालिटी कैसी है. फिर वीडियो शूट करके देखते हैं. वहीं सबसे इम्पॉर्टेंट को लोगों के लिए आज की डेट में सेल्फी कैमरा हो गया है. उसे भी टेस्ट करके देखते हैं कि पिकचर्स कैसी आ रही हैं. अगर 'कैमरा अच्छा तो सब फोन अच्छा'. लेकिन कुछ समय बाद फोन के कैमरा खराब होने लगते हैं. उससे क्लिक की गईं फोटोज की क्वालिटी एकदम खराब होने लगती है. चलिए जानते हैं ऐसी ट्रिक जिससे फोन का कैमरा घर बैठे-बैठे ठीक किया जा सकता है.

Restart करें फोन

सबसे पहले आप अपने फोन को रीस्टार्ट कर लें. कई बार महीनों तक फोन ऑफ या रीस्टार्ट नहीं किया जाता तो उस वजह से किसी न किसी फीचर में दिक्कत आने लगती है. ऐसी छोटी-छोटी टेक्नीकल समस्याएं कई बार हो जाती हैं. इसलिए अगर आपके फोन का कैमरा सही से नगीं चल रहा तो आप सबसे पहले एक बार रीस्टार्ट करके देखें.

Add Zee Business as a Preferred Source

Cache और Data की करें साफ-सफाई

कोई भी चीज़ जब ज्यादा यूज कर ली जाती है, तो उस पर भार पड़ जाता है. कैमरा यूज करते-करते आप भी भूल जाते होंगे कि उसमें कितना कबाड़ इक्ट्ठा हो गया होगा. कबाड़ से यहां मतलब है Cache और Data.

समय पर सॉफ्टवेयर करें अपडेट

कई बार कैमरा और बाकी फीचर्स में दिक्कत सॉफ्टवेयर अपडेट न करने की वजह से भी आती है. कंपनी कैमरा में नए अपडेट्स जोड़ती है, हम सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते, तो वो हैंग करने लगता है. समय पर सॉफ्टवेयर भी अपडेट करें.

सेफ मोड करें ऑन

सेफ्टी के लिहाज से फोन में सेफ मोड दिया गया है. कई बार थर्ड पार्टी ऐप्स की वजह से फोन के कैमरा में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अपना Safe Mode हमेशा ऑन रखें.

फैक्ट्री रीसेट करें

सबसे आखिरी और ट्रेंडिंग ट्रिक. फोन को रीसेट कर दें. ये जोक तो आपने कई बार सुना होगा, 'IT को सिस्टम दिखाओं तो सबसे पहले कहते हैं Restart या Reset कर लो' तो इसलिए फोन में अगर दिक्कत आ रही है तो फोन को रीसेट कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6