&format=webp&quality=medium)
अगर गैलेक्सी एस10ई और एस10 लाइट की फीचर्स की तुलना करें तो एस10 लाइट एस10ई से बेहतर या बराबर होगा. (रॉयटर्स)
स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी SAMSUNG एक और सस्ता स्मार्टफोन Galaxy S10 'Lite' पेश करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि यह एक बजट स्मार्टफोन होगा. जीएसएमएरीना की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन में गैलेक्सी ए91 की तरह 45डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा. इस फोन में 8जीबी रैम और 128 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी क्षमता होगी. बजट फोन होने के बाद भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा है. साथ ही 12 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा होगा.
अगर गैलेक्सी एस10ई और एस10 लाइट की फीचर्स की तुलना करें तो एस10 लाइट एस10ई से बेहतर या बराबर होगा. बताया जा रहा है कि लाइट में फ्रंट-फेसिंग स्नैपर 32 मेगापिक्सल लगा होगा. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, इसमें खास बात यह कि इसमें 45डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग वाली डिवाइस में 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इसकी डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले होनी चाहिए.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
यह समार्टफोन Android v9.0 (Pie) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है. इस स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. कम दाम पर लॉन्च होने वाले इस फोन से सैमसंग को भारत में अपने कारोबार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.