&format=webp&quality=medium)
Samsung का Galaxy F42 भारत में कब लॉन्च होगा, कंपनी ने इसका ऐलान कर दिया है
samsung Galaxy F42: सैमसंग के स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है. कंपनी जल्द ही अपनी F Series का पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. सैमसंग जल्द ही Galaxy F42 5G को अपने कंज्यूमर के लिए लॉन्च करेगी. कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और ये दमदार स्मार्टफोन भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा.
अगर आप भी सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे हैं तो इसे कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com, फ्लिपकार्ट या फिर कुछ खास रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
सैमसंग का Galaxy F42 5G कंपनी की F Series का पहला स्मार्टफोन है, जो गैलेक्सी 5G एश्योर्ड कनेक्टिविटी के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है. इस स्मार्टफोन में कंज्यूमर को पहले के मुकाबले ज्यादा तेज स्पीड मिलेगी.
कंपनी ने बताया कि इस कंपनी में आपको पावरफुल MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि अब आप एक टाइम पर मल्टी ऐप्स का स्मूथली इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा ये आपकी पावर कंजम्पशन को भी कम करेगा और फोन की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाएगा. इस मोबाइल फोन में आपको 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है.
कंपनी ने बताया कि Galaxy F42 5G में यूजर को 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट (Refresh Rate) मिलेगा. साथ में FHD+ display भी दिया जाएगा. यानी ये फोन मक्खन की तरह स्मूथ चलेगा और स्क्रोल (Scrolling Screen) करने में कोई परेशानी नहीं आएगी.
बता दें कि सैमसंग Galaxy F42 5G गैलेक्सी F सीरीज का 5वां फोन है, जो 2021 में लॉन्च हुआ है. वहीं F series पोर्टफोलियो का पहला स्मार्टफोन है, जो भारत में लॉन्च होने जा रहा है.