&format=webp&quality=medium)
Samsung Galaxy Z Fold7 हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है. महीने के एंड तक इस फोन ने यूजर्स का ढ़ेर सारा प्यार बटोरा. सैमसंग की रिपोर्ट में सामने आया कि 48 घंटे में 2 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर, Tear 4 में सबसे ज्यादा बिक्री देखी गई. Galaxy Z Fold7 में ऐसा क्या खास है इस बार जिसने यूजर का ध्यान खींचा. इसकी स्लिम डिजाइन? क्रीज को बिल्कुल ही खत्म कर देना और 200MP कैमरा? चलिए जानते हैं तेजी से बिक्री की वजह और इसकी खासियत.
सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को कहा कि कंपनी का न्यूली लॉन्च 'मेड इन इंडिया' Samsung Galaxy Z Fold7, देश भर में एक मजबूत अर्थव्यवस्था और बढ़ती आकांक्षाओं के बीच, न केवल टियर 3, बल्कि टियर 4 और उससे आगे के मार्केट में भी आश्चर्यजनक रूप से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है.
सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख राजू पुल्लन ने कहा, "तेजी से बढ़ती इस मांग ने हमें भारत के दूर-दराज के इलाकों में Samsung Galaxy Z Fold7 के स्टॉक आवंटित करने के लिए प्रेरित किया है. टियर 4 और उससे आगे के शहरों से आ रही नई मांग से हम बेहद उत्साहित हैं और इन बाजारों में सर्वोत्तम संभव तरीके से सर्विस जारी रखेंगे."
मुख्य रूप से, नए Samsung Galaxy Z Fold7 के डिजाइन ने काफी रुचि आकर्षित की है. उन्होंने आगे कहा कि नए कलर्स, फ्लैगशिप प्रोसेसिंग पावर और Galaxy AI ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना दिया है.
कंपनी ने कहा कि Samsung Galaxy Z Fold7 की बढ़ती मांग देखने को मिल रही है और देश भर के चुनिंदा बाजारों में ये स्मार्टफोन 'आउट-ऑफ-स्टॉक' हो गया है. कंपनी इस तेजी से बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए नोएडा स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में आवश्यक कदम उठा रही है.
सैमसंग इंडिया ने पहले अनाउंस किया था कि कंपनी को उसकी 7वीं जनरेशन के फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold7, Samsung Galaxy Z Flip7, Samsung Galaxy Z Flip7 FE के लिए महज 48 घंटों में 2,10,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं. यानी इसे यूजर्स की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है.
पुल्लन ने कहा, "हम अपने सबसे एडवांस स्मार्टफोन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहक जल्द से जल्द गैलेक्सी Z फोल्ड7 का आनंद ले सकें. खुदरा बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, दोनों से इसकी अच्छी मांग देखी जा रही है."
अपने अब तक के सबसे पतले और हल्के डिजाइन में Samsung Galaxy Z Fold7 का वजन केवल 215 ग्राम है, जो गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा से भी हल्का है. कंपनी के अनुसार, ये फोल्ड होने पर केवल 8.9 मिमी और अनफोल्ड होने पर 4.2 मिमी थिक है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें