Make in India हैं Samsung के नए फोल्डेबल्स! प्री बुकिंग करने पर मिल रहे हैं सस्ते, जानें कीमत और ऑफर्स

कंपनी का दावा है कि Galaxy Z Fold7 अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्ड होने वाला फोन है. इसका डिजाइन बहुत शानदार है और इसमें कैमरा और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े कई नए फीचर्स हैं. जानिए प्री-बुकिंग ऑफर्स.
Make in India हैं Samsung के नए फोल्डेबल्स! प्री बुकिंग करने पर मिल रहे हैं सस्ते, जानें कीमत और ऑफर्स

सैमसंग ने भारत में अपने दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन - गैलेक्सी Z फोल्ड7 और गैलेक्सी Z फ्लिप7 (Z Fold7 and Flip7) के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है. सबसे खास बात ये है कि ये दोनों ही फोन 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत में ही बनाए जा रहे हैं. कंपनी का दावा है कि Galaxy Z Fold7 अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्ड होने वाला फोन है. इसका डिजाइन बहुत शानदार है और इसमें कैमरा और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े कई नए फीचर्स हैं. जानिए प्री-बुकिंग ऑफर्स.

'मेक इन इंडिया' को मिला बड़ा सहारा

सैमसंग ने अनाउंस किया कि उसके सबसे नए और एडवांस फोल्डेबल फोन भारत में ही बनाए जाएंगे. ये 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए एक बड़ी कामयाबी है. कंपनी ने इन दोनों मॉडलों, गैलेक्सी Z फोल्ड7 और गैलेक्सी Z फ्लिप7, के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

कितनी है कीमत और ऑफर्स?

  • Galaxy Z Flip7: शुरुआती कीमत ₹1,09,999
  • Galaxy Z Fold7: शुरुआती कीमत ₹1,74,999
  • Galaxy Z Flip7 FE: शुरुआती कीमत ₹89,999

जो लोग इन्हें अभी प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें ₹12,000 का फायदा और 24 महीनों की बिना ब्याज वाली EMI का ऑप्शन मिलेगा.

Galaxy Z Fold7 में क्या है खास?

Galaxy Z Fold 7 में 8-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले (मेन स्क्रीन) दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके अलावा 6.5-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले (कवर स्क्रीन) पर मिलता है. ये भी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन का वजन 215 ग्राम है.

फोन में 200MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट और कवर स्क्रीन पर 10MP के कैमरे मिलते हैं. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है. Galaxy Z Fold 7 में 4400mAh की बैटरी मिलती है. फोन 25W की वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिलेगी.

Galaxy Z Flip7 में क्या है खास?

Galaxy Z Flip 7 में 6.9-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसके अलावा कवर स्क्रीन पर 4.1-inch का AMOLED पैनल है. स्मार्टफोन 10MP के फ्रंट कैमरा और 12MP + 50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.

फोन Exynos 2500 प्रोसेसर पर काम करता है. हैंडसेट 4300mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 25W की वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें 12GB RAM और 256GB व 512GB स्टोरेज के साथ आता है. दोनों ही हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6