Samsung ने पेश किया गैलेक्सी जेड फोल्ड2, जानिए कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने तीसरा फोल्डेबल डिलाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 (Galaxy Z fold 2) को ग्‍लोबली लॉन्च किया है. इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है.
Samsung ने पेश किया गैलेक्सी जेड फोल्ड2, जानिए कीमत और फीचर्स

इसकी मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है. (Reuters)

सैमसंग ने तीसरा फोल्डेबल डिलाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 (Galaxy Z fold 2) को ग्‍लोबली लॉन्च किया है. इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है. साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है.

सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मुख्य स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी अपग्रेडेड है. यह फोन 12GB रैम व 512GB मेमोरी और 12GB रैम व 256GB मेमोरी के साथ उपलब्ध है.

बैटरी लाइफ
Galaxy Z fold 2 में 4500एमएएच की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) तुलना में शक्तिशाली है. गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इससे पहले कम्पनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है.

इन रंगों में उपलब्‍ध
गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंगों में उपलब्ध है. यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख हैं.

प्री बुकिंग
Galaxy Z fold 2 को अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 18 सितम्बर से खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी प्री बुकिंग एक सितम्बर से शुरू हो गई है.

Zee Business Live TV

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6