&format=webp&quality=medium)
प्री-बुकिंग के लिए फिलहाल मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंग उपलब्ध हैं. (रॉयटर्स)
कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (SAMSUNG) ने कहा कि वह भारत में अपने अत्याधुनिक फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड2 5जी (Samsung Galaxy Z Fold2 5G) के लिए प्री-बुकिंग 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू कर रहा है. इस फोन की कीमत 149,999 रुपये है. जो लोग इस फोन को खरीदने में रुचि रखते हैं, वे इसे सैमसंग डॉट कॉम और सभी अग्रणी रिटेल स्टोर्स पर जाकर प्री-बुक करा सकते हैं. IANS की खबर के मुताबिक, प्री-बुकिंग के लिए फिलहाल मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंग उपलब्ध हैं.
जो लोग इस फोन को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा सैमसंग एक्सपीरिएंस स्टोर और सैमसंग डॉट कॉम पर मिलेगी. साथ ही इसके अलावा यूट्यूब प्रीमियम चार महीने के लिए फ्री मिलेगा और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 इनके लिए 22 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा.
सैमसंग ने बीते मंगलवार को अपना तीसरा फोल्डेबल डिवाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 लॉन्च किया था. इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है. साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है.
सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मेन स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी डेवलप्ड है. यह फोन 12जीबी रैम व 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है.
गैलेक्सी जेड फोल्ड2 में 4500एमएएच की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) के मुकाबले शक्तिशाली है. गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है.
गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंगों में उपलब्ध है. यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख है. फोन को अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 18 सितंबर से हासिल किया जा सकता है, जबकि इसकी प्री बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर लगे हैं. रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10एक्स जूम उपलब्ध है.