Samsung के इस फोन की डिमांड ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें क्‍या हैं खासियतें

Samsung इंडिया के गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी (Galaxy Z fold2 5G) फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बीते 24 घंटों में रिकार्ड प्री-बुकिंग मिली है.
Samsung के इस फोन की डिमांड ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें क्‍या हैं खासियतें

गैलेक्सी फोल्ड सैमसंग का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है. (Reuters)

Samsung इंडिया के गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी (Galaxy Z fold2 5G) फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बीते 24 घंटों में रिकार्ड प्री-बुकिंग मिली है. कम्पनी के मुताबिक Galaxy Z fold2 5G की प्री-बुकिंग गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में 4 गुना ज्‍यादा है. गैलेक्सी फोल्ड सैमसंग का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था.

रिकार्ड प्री-बुकिंग इस बात का सबूत है कि ग्राहकों को सैमसंग Galaxy Z fold2 5G में काफी दिलचस्‍पी है, जिसे मोबाइल एक्सपीरिएंस को पूरी तरह बदलने के लिए डिजाइन किया गया है.

Samsung इंडिया ने इस डिवाइस को प्री-बुक कराने पर खास ऑफर्स देने की घोषणा की है. सैमसंग ने 1 सितम्बर को अपने तीसरे फोल्डेबल डिवाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 का वैश्विक लॉन्च किया था. इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है. साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Samsung के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मुख्य स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी उन्नत है. यह फोन 12जीबी रैम व 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है.

Samsung गैलेक्सी जेड फोल्ड2 में 4500mah की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380mah) तुलना में शक्तिशाली है. गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इससे पहले कम्पनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है.

Galaxy Z fold2 5G मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्‍ज रंगों में उपलब्ध है. यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख हैं.

Zee Business Live TV

नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर लगे हैं. रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10एक्स जूम उपलब्ध है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6