&format=webp&quality=medium)
Samsung Galaxy S25 Launch Event: सैमसंग यूजर्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है. स्मार्टफोन कंपनी अपनी फ्लैगशिप Galaxy सीरीज के मच अवेटेड Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन से बुधवार 22 जनवरी को पर्दा उठने जा रहा है. इसके साथ ही Samsung XR हेडसेट को भी पेश किया जाएगा. जानिए कब और कहां देखें Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग. साथ ही फीचर्स समेत हर एक डीटेल.
Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 22 जनवरी 2025 को रात 11.30 बजे शुरू होगी. आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इवेंट में सबसे पहले Samsung Galaxy S25 लाइन अप को पेश किया जाएगा. इसके बाद ही Samsung XR हेडसेट को पेश किया जाएगा. लीक्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी रिंग 2 भी पेश की जा सकती है.
Samsung Galaxy S25 सीरीज के फीचर्स की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो दमदार AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा. स्मार्टफोन में 6.9-inch WQHD डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले होगा, जिसका 120 Hz रिफ्रेश रेट होगा. इसके अलावा गैलेक्सी S25 सीरीज में पहली बार 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा में मिलेगा.यह f/1.9 अपर्चर के साथ 1/2.52 इंच के ISOCELL JN3 सेंसर से लैस होगा.
Samsung Galaxy S25 सीरीज की बात करें तो Samsung Galaxy S25 के 12GB + 256GB की कीमत 84,999 रुपए, Samsung Galaxy S25+ के 12GB+ 256GB की कीमत 1,04,999 रुपए और Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB+ 256GB की कीमत 1,34,999 रुपए, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,44,999 रुपए और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपए तक हो सकती है.