Samsung के Unpacked का इंतजार! इस गैलेक्सी टैब की अभी से Pre-Booking शुरू, डिस्काउंट के साथ ये ऑफर्स भी अवेलेबल

Samsung Galaxy Unpacked 2025: एप्पल से पहले सैमसंग अपने यूजर्स के बीच बड़ा धमाका करने वाली है. कंपनी दमदार स्मार्टफोन और टैबलेट से पर्दा उठाने वाली है. क्या होगा खास? कब और कहां देख सकेंगे ये इवेंट. जानिए सबकुछ.
Samsung के Unpacked का इंतजार! इस गैलेक्सी टैब की अभी से Pre-Booking शुरू, डिस्काउंट के साथ ये ऑफर्स भी अवेलेबल

Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung के गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 का इंतजार सभी को बेसब्री से है. इस इवेंट में कंपनी कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है. लिस्ट में Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11, जो Android 16 और One UI 8.0 पर रन करेंगे और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएंगे. कंपनी ने इनकी प्री-रिसर्व बुकिंग भी शुरू कर दी है. चलिए जानते हैं.

Galaxy Tab S11 की प्री-बुकिंग शुरू

सैमसंग ने 1 सितंबर को अपने नए टैबलेट की Pre-Reserve सेल अनाउंस कर दी है. कंपनी के नए प्रीमियम AI टैबलेट्स को प्री-रिजर्व कर सकते हैं. नए टैबलेट्स का ये लाइनअप अल्ट्रा-थिन डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ आएगा, जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस और गैलेक्सी AI की एडवांस सर्विसेस भी शामिल होंगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या हैं ऑफर्स?

यूजर्स 4 सितंबर तक केवल 1,000 रुपये की टोकन राशि देकर Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नए टैबलेट्स प्री-रिज़र्व कर सकते हैं. प्री-रिजर्व करने वाले कस्टमर्स को अर्ली एक्सेस का फायदा मिलेगा और खरीदारी पूरी करने पर 2,999 रुपये मूल्य का Samsung 45W ट्रैवल एडैप्टर बिल्कुल फ्री दिया जाएगा.

प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट का पैकेज

नए प्रीमियम AI टैबलेट्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वो प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों को एक नए स्तर पर ले जाएं. प्रीमियम डिस्प्ले, स्टाइलिश डिज़ाइन और एडवांस गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ ये टैबलेट्स, चाहे काम हो, पढ़ाई हो या गेमिंग – हर ज़रूरत के लिए सैमसंग की अत्याधुनिक तकनीक के साथ एक बेहतरीन और सहज अनुभव का वादा करते हैं.

कब है Samsung Galaxy Unpacked 2025?

Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2025 का आयोजन 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे (ET) और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा. (When and where to watch Samsung Galaxy Unpacked 2025) ये इवेंट पूरी तरह ऑनलाइन होगा और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

Galaxy S25 FE के संभावित फीचर्स

6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass Victus
50MP प्राइमरी कैमरा
8MP टेलीफोटो लेंट
12MP अल्ट्रा वाइड
12MP फ्रंट
4,900mAh बैटरी
Exynos 2400 प्रोसेसर
7 साल का OS और सिक्योरिटी अपडेट

Galaxy Tab S11 के संभावित फीचर्स

MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट
16GB RAM, 1TB इंटरनल स्टोरेज
Wi-Fi 6E, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी
8,400mAh बैटरी
13MP रियर, 12MP फ्रंट सेंसर

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6