SAMSUNG ने लॉन्च किया Galaxy Tab Active3, यहां जानें इसके फीचर्स और डीटेल्स

एक्टिव 3 को 1.5 मीटर के इन्बॉक्स प्रोटेक्टिव कवर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जो धूल और वाटर रेसिस्टेंस के मामले में आईपी 68 रेटिंग के साथ आ रहे हैं.
SAMSUNG ने लॉन्च किया Galaxy Tab Active3, यहां जानें इसके फीचर्स और डीटेल्स

वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फोटोग्राफी के लिए रीयर में 13MP का कैमरा दिया गया है. (ज़ी बिज़नेस)

दक्षिणी कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने नए गैलेक्सी टैब एक्टिव 3 (Galaxy Tab Active3) के लॉन्च की अनाउंसमेंट कर दी है. इस टैब में प्रोडक्टिविटी और सेफ्टी पर ज्यादा फोकस किया गया है. एक्टिव 3 को 1.5 मीटर के इन्बॉक्स प्रोटेक्टिव कवर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जो धूल और वाटर रेसिस्टेंस के मामले में आईपी 68 रेटिंग के साथ आ रहे हैं.

टैब का डिस्प्ले और रैम
टैब में 8 इंच की डिस्प्ले है. स्क्रीन रेजॉल्यूशन 1920 गुना 1200 पिक्सल है. यह एक्सीनॉस 9810 चिपसेट से ऑपरेट होता है. इसमें 4जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज की सुविधा है. इसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ बढ़ाया भी जा सकेगा.

एंड्रॉयड 10 पर चलता है यह टैब
एंड्रॉयड 10 पर चलने वाले इस टैब में डीईएक्स का सपोर्ट दिया गया है, ताकि टैब में डेस्कटॉप के जैसा अनुभव हो. सिक्योरिटी की बात को ध्यान में रखते हुए इसमें केनॉस को भी शामिल किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
tab

बैटरी और कैमरा
एक्टिव 3 में 5,050 की बैटरी लगी है. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फोटोग्राफी के लिए रीयर में 13MP का कैमरा दिया गया है.

पहले इन मार्केट में उपलब्ध कराया गया
गैलेक्सी टैब एक्टिव 3 को मंगलवार से यूरोप और एशिया के कुछ चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा और आने वाले समय में धीरे-धीरे दूसरे मार्केट में भी इसकी पहुंच कराई जाएगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

पहले से ज्यादा टिकाऊ और ज्यादा अपग्रेड
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल कम्यूनिकेशंस बिजनेस में ग्लोबल मोबाइल बी2बी टीम के प्रमुख और ईवीपी केसी चोई ने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी टैब एक्टिव 3 न केवल पहले से ज्यादा टिकाऊ है बल्कि इसे पहले से ज्यादा अपग्रेड भी किया गया है.