Samsung Galaxy S26 Series: 3 साल बाद महंगा होगा सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन? प्री-बुकिंग पर भी आया बड़ा अपडेट

2023 से अब तक सैमसंग ने अपने प्रीमियम फोन की कीमतें स्थिर रखीं, लेकिन अब तस्वीर बदल सकती है. Galaxy S26 की कीमत में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. AI फीचर्स और महंगी मेमोरी चिप्स इसके पीछे की बड़ी वजह बताई जा रहीं हैं.
Samsung Galaxy S26 Series: 3 साल बाद महंगा होगा सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन? प्री-बुकिंग पर भी आया बड़ा अपडेट

(Representative Image -MacRumors)

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung Electronics 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में अपना मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 आयोजित करने जा रहा है. थीम है 'The Next AI Phone Makes Your Life Easier'. IANS ने बताया, योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसी मंच से नए Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च की उम्मीद है. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है.

3 साल में पहली बार क्यों बढ़ सकती है कीमत?

2023 से कंपनी ने अपने मुख्य Galaxy S मॉडल्स की कीमत स्थिर रखी. लेकिन IANS के रिपोर्ट के मुताबिक अब इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि Galaxy S26 की कीमत में बढ़ोतरी लगभग तय है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वजह क्या है?

  • AI बूम की वजह से मेमोरी चिप की कीमतों में वैश्विक तेजी
  • पावरफुल प्रोसेसर और ऑन-डिवाइस AI के लिए हाई-एंड कंपोनेंट्स

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

प्रीमियम कैमरा और सिक्योरिटी फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 99,000 वॉन (करीब $68) तक बढ़ सकती है. भारतीय कीमतों पर इसका असर पड़ना लगभग निश्चित माना जा रहा है. जनवरी में कंपनी के को-CEO ने भी संकेत दिया था कि बढ़ती लागत का असर प्रोडक्ट प्राइस पर पड़ सकता है.

Samsung

AI होगा इस बार असली हीरो

Galaxy S26 को “AI-फर्स्ट” स्मार्टफोन बताया जा रहा है. कंपनी ने पहले एक रिलीज में कहा था कि यह फोन रोजमर्रा के कामों को आसान बनाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक इंडस्ट्री अधिकारी ने कहा, AI चलाने के लिए फोन को ज्यादा पावरफुल चिप और RAM की जरूरत होती है यही इसकी लागत बढ़ा रहा है.

Samsung Galaxy S26 सीरीज - कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी?

Galaxy S26 की संभावित कीमत बढ़ोतरी को लेकर इंडस्ट्री में साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह 2023 के बाद पहली बार बड़ा प्राइस एडजस्टमेंट हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 256GB बेस मॉडल की कीमत करीब 99,000 वॉन (लगभग 68 अमेरिकी डॉलर) तक बढ़ सकती है.

अगर भारतीय कीमतों में इसे जोड़ा जाए, तो अनुमानतः ₹5,000 से ₹8,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, हालांकि भारत के लिए आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही पता चलेगी.

प्री-रिजर्व करने वालों के लिए बंपर ऑफर

अब सवाल है कि अगर कीमत बढ़ने वाली है, तो फायदा कैसे मिलेगा? Samsung India ने घोषणा की है कि जो ग्राहक Galaxy S सीरीज के नए AI फोन को प्री-रिजर्व करेंगे, उन्हें खास फायदे मिलेंगे.

क्या मिल रहा है?

  • 256GB से 512GB तक का फ्री स्टोरेज अपग्रेड
  • अतिरिक्त ₹2699 के फायदे
  • सिर्फ ₹999 का रिफंडेबल टोकन अमाउंट

प्री-रिजर्वेशन Samsung.com, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon India, Flipkart और बड़े रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है.

क्या यह बढ़ोतरी जायज है?

AI अब सिर्फ फीचर नहीं, फोन का दिमाग बन चुका है. अगर S26 में:

  • रियल-टाइम ट्रांसलेशन
  • एडवांस फोटो एडिटिंग
  • स्मार्ट प्राइवेसी
  • AI-आधारित पर्सनलाइजेशन

जैसी सुविधाएं मिलती हैं, तो कीमत बढ़ना टेक इंडस्ट्री के नजरिए से तर्कसंगत माना जा रहा है.

भारत में क्यों खास है यह लॉन्च?

भारत सैमसंग के लिए सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है. यहां दो फैक्टर अहम हैं:

  • प्राइस सेंसेटिव मार्केट
  • iPhone और अन्य प्रीमियम ब्रांड्स से कड़ी टक्कर

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Samsung Galaxy S26 सीरीज कब लॉन्च होगी?

A: Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है.

Q2 क्या Galaxy S26 की कीमत बढ़ेगी?

A: इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 के बाद पहली बार कीमत बढ़ सकती है.

Q3 कीमत बढ़ने की मुख्य वजह क्या हो सकती है?

A: AI फीचर्स और मेमोरी चिप की बढ़ती लागत को प्रमुख कारण माना जा रहा है.

Q4 क्या प्री-रिजर्व पर कोई ऑफर है?

A: प्री-रिजर्व करने पर 256GB से 512GB तक का फ्री स्टोरेज अपग्रेड मिल सकता है.

Q5 प्री-रिजर्व करने के लिए कितना भुगतान करना होगा?

A: ₹999 का रिफंडेबल टोकन अमाउंट देकर प्री-रिजर्व किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6