Samsung Galaxy S25 लॉन्च से पहले एक झटके में ₹34,000 सस्ता हुआ Galaxy S24 Ultra, यहां मिल रही बेस्ट डील

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के S25, S25+, S25 Ultra 22 जनवरी को लॉन्च होंगे. इससे पहले गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत में बड़ी गिरावट आई है.
Samsung Galaxy S25 लॉन्च से पहले एक झटके में ₹34,000 सस्ता हुआ Galaxy S24 Ultra, यहां मिल रही बेस्ट डील

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: सैमसंग की फ्लैगशिप गैलेक्सी सीरीज के स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra 22 जनवरी को लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S24 Ultra के दाम घट गए हैं. ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के मुकाबले अमेजन पर 21,200 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं, लिस्टिंग प्राइस के मुताबिक 34,200 रुपए सस्ता हुआ है. इसके साथ ही ICICI बैंक के कार्ड्स और एक्सचेंज ऑफर के तहत ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा.

लिस्टिंग प्राइज से 34,200 रुपए सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra फिलहाल सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर 1,21,999 रुपए पर मिल रहा है. वहीं, ई कॉमर्स वेबसाइट सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा का बेस वेरिएंट पर 25 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 1,00,799 रुपए में खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra 1,34,999 रुपए पर लिस्ट किया गया था. इसके अलावा आपको अमेजन पे और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच फीसदी तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत 32,500 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

200 MP मेन कैमरा, Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.82 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले है जो तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है. यह फोन टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है जो एक साथ ज़्यादा एरिया कवर करता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है. साथ ही सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

दमदार AI फीचर्स से लैस है Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस हैं जो आपके काम को आसान बनाते हैं. यह फ़ोन अलग-अलग भाषाओं का लाइव ट्रांसलेशन कर सकता है, जिससे आप किसी से भी आसानी से बात कर सकते हैं. स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो पूरे दिन चलती है, जो 45W की तेज़ चार्जिंग को सपोर्ट करता है. Samsung Galaxy S24 Ultra में S-Pen स्टाइलस है जिससे आप फ़ोन पर लिख सकते हैं और ड्रॉ कर सकते हैं. धूल और धूप से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिली है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6