&format=webp&quality=medium)
फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑरा ग्लो, ऑरा व्हाइट और ऑरा ब्लैक में उपलब्ध है. (जी बिजनेस)
स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी SAMSUNG ने मंगलवार को भारत में लंबे समय से इंतजार के बाद दो प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को भारत में पेश कर दिया है. Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है. आपको बता दे ये स्मार्टफोन 23 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे. वैसे 22 अगस्त तक प्रीबुकिंग जारी है. इन स्मार्टफोन में यूजर को S Pen का इस्तेमाल करना आकर्षित करेगा.
इतनी है कीमत
8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल वाले गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,999 रुपये है. इसी तरह, गैलेक्सी नोट 10 प्लस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 79,999 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 89,999 रुपये खर्च करने होंगे. फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑरा ग्लो, ऑरा व्हाइट और ऑरा ब्लैक में उपलब्ध है.
Galaxy Note 10 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग Galaxy Note 10 में 6.3 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है.यह फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9.0 Pie पर ऑपरेट होता है. इसमें RAM 8 जीबी है,जबकि इंटरनल स्टोरेज के रूप में 256 जीबी है. इसमें 16+12+12 मेगापिक्सल रीयर कैमरा है. फ्रंट कैमरा या सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल है. इस स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी है.

Galaxy Note 10+ के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy Note 10+ में 6.8 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है. यह फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9.0 Pie पर ऑपरेट होता है. इसमें RAM 12 जीबी है, जबकि इंटरनल स्टोरेज के रूप में 256 जीबी और 512 जीबी है. बात अगर कैमरे की करें तो इसमें 16+12+12 मेगापिक्सल और VGA ToF रीयर कैमरा है. फ्रंट कैमरा या सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल है. इस स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी है. साथ ही इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा है. आप यह स्मार्टफोन तीन रंगो- ऑरा ग्लोस ऑरा ब्लैक और ऑरा व्हाइट में खरीद सकते हैं.