&format=webp&quality=medium)
Samsung Galaxy M52 5G Smartphone Launched: सैमसंग (Samsung) ने आज यानी 28 सितंबर को अपना Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये अभी तक का सबसे पतला और M Series का सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन है. इसकी स्लीक डिजाइन की बात करें तो वो है 7.4mm. इसमें 6nm स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 5000mAH बैटरी और कई सारे बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध हैं. Galaxy M52 5G सभी फोन से सबसे पतला स्मार्टफोन है. #LeanestMeanestMonsterEver. इसे कस्टमर्स कंपनी की रिवीलिंग डेट के मुताबिक अमेजन पर खरीद सकेंगे, जिसे अभी से साइट पर लाइव कर दिया गया है.
Samsung ने अपने Galaxy M series कि शुरुआत 2019 में की थी. कस्टमर्स का रिस्पॉन्स एम सीरीज पर काफी अच्छा रहा, चाहें इसके Monster display की बात करें या फिर performance और battery की, इसने काफी अच्छा फैन बेस तैयार कर लिया है. दरअसल ग्राहकों को अपने फेवरेट कंटेंट देखने और गेमिंग के पर्पस से M Series काफी कंफर्टेबल, बेस्ट एक्सपीरियंस और स्मूथ लगा. इसी को आगे जारी रखते हुए हमने Samsung Galaxy M52 5G #LeanestMeanestMonsterEver लॉन्च कर दिया है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
Samsung Galaxy M52 5G फोन 29999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ देश में लॉन्च हुआ है. इसके 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 31999 रुपये है. (Samsung Galaxy M52 5G Price and Sale Date) हालांकि, Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत में इसके बेस वेरिएंट को 26999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 28999 रुपये में खरीद सकेंगे. यह ऑफर केवल लिमिटिड टाइम पीरियड के लिए ही है. सेल के लिए ये Amazon पर 3 अक्टूबर से उपलब्ध होगा. पहली सेल में फोन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. (Bank offers) इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स भी दिया जाएगा. Prime Members को और भी कई बेनिफिट मिलेंगे.

इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो वो है 6.7 इंच, जो कि infinity-o डिस्प्ले है. कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 64MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP का मेक्रो लेंस लगा है. सेल्फी के लिए फोन में 32MP का सिंगल फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Blazing Black Icy Blue कलर ऑप्शन में उतारा है.

Samsung Galaxy M52 5G Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 120Hz सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है. यह Android 11 पर बेस्ड One UI 3.1 पर रन करता है. इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. (Samsung Galaxy M52 5G Specification) फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.