14,200 रुपए सस्ता खरीदें Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन, पहली बार मिल रही है बंपर छूट- हाथ से न जाने दें यह मौका

Samsung Galaxy M31 Price Cut: सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर कंपनी ने भारी छूट दी है. इसे कस्टमर्स No-Cost EMI, Exchange offer और अलग-अलग सुविधा के साथ खरीद सकते हैं
14,200 रुपए सस्ता खरीदें Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन, पहली बार मिल रही है बंपर छूट- हाथ से न जाने दें यह मौका

Samsung ने अपने भारतीय बाजार में M Series के एक से बढ़कर एक मिड-बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं. इन स्मार्टफोन्स को अगर आप भी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए सैमसंग काफी अच्छी डील लेकर आई है. जी हां Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को आप कम कीमत में No-Cost EMI, Exchange offer और अलग-अलग सुविधा के साथ खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है, जिसे आप Amazon पर 14,999 रुपये की कीतम में खरीद सकते हैं. वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट को आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन को 2,500 रुपये प्रति महीने की No-Cost EMI पर लिया जा सकता है. Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को जिन लोगों का CITI क्रेडिट कार्ड है, वो EMI ट्रांजैक्शन के जरिए लेने पर 1,250 रुपये तक का ऐमजॉन पे गिफ्ट कार्ड (Amazon Pay Gift Card) मिलेगा. फोन पर 14,200 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर (Exchange Offer) भी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरे और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. (Biggest Discount On Amazon Comes ) फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, 5 मेगापिक्सल डेप्थ और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल (f/2.0 अपरचर) कैमरा मिलेगा. इस फोन में 6.4-इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले मिलेगा, जिसका डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा.

गैलेक्सी एम31 ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. फोन में एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर और 6GB रैम मिल सकती है. (Discount on Samsung Galaxy M31) फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB होगा. फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा पाएंगे. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6