1.65 लाख रुपये का 1600 स्मार्टफोन मात्र 30 मिनट में बिक गए, कंपनी ने भारत में बुकिंग कर दी बंद

GALAXY FOLD: सुपर-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पहली बार ऐसा हुआ है कि पहले ही एक साथ 1,64,999 रुपये की कीमत का पेमेंट किया गया है. सबसे खास बात है कि 'गैलेक्सी फोल्ड' की प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को 20 अक्टूबर तक स्मार्टफोन डिलीवर भी कर दिए जाएंगे.
1.65 लाख रुपये का 1600 स्मार्टफोन मात्र 30 मिनट में बिक गए, कंपनी ने भारत में बुकिंग कर दी बंद

'गैलेक्सी फोल्ड' 12 जीबी RAM और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. 

कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन GALAXY FOLD की जबरदस्त बिक्री की है. सैमसंग ने शुक्रवार को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग खुलने के 30 मिनट बाद ही कुल 1,600 'गैलेक्सी फोल्ड' स्मार्टफोन बेच डाले. लग्जरी स्मार्टफोन सेगमेंट में एक तरह से यह रिकॉर्ड बन गया है. कंपनी के सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है.

सुपर-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पहली बार ऐसा हुआ है कि पहले ही एक साथ 1,64,999 रुपये की कीमत का पेमेंट किया गया है. सबसे खास बात है कि 'गैलेक्सी फोल्ड' की प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को 20 अक्टूबर तक स्मार्टफोन डिलीवर भी कर दिए जाएंगे. कंपनी अपने यूजर्स को 24 घंटे सातों दिन एक डेडिकेटेड एक्सपर्ट से बात करने की सुविधा भी देगी.

fold
Add Zee Business as a Preferred Source

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शुरू में इस फोन का स्टॉक सीमिति है. ऐसे में कंपनी ने अब भारत में इस फोल्डेबल फोन की बुकिंग ही बंद कर दी है. आपको बता दें कि 'गैलेक्सी फोल्ड' के हर कस्टमर को एक साल की 'इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले प्रोटेक्शन' भी मिलेगा. 'गैलेक्सी फोल्ड' 12 जीबी RAM और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इसके स्टैंडर्ड फॉर्म में, दिनभर के काम के लिए डिवाइस यूजर को 4.6 इंच की स्क्रीन प्रदान करता है, लेकिन जैसे ही आप इसे अनफोल्ड करते हैं, क्रॉस-स्क्रीन फंक्शनालिटीज बड़े आकार के 7.3 इंच के फॉर्म फैक्टर पर सेट हो जाती है क्योंकि प्लास्टिक ओलेड (पी-ओलेड) डिस्प्ले बुक की तरह बेंड हो सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6