अकाउंट में पैस रखें तैयार, Nothing Phone 3(a) से iQOO Neo 10R तक, मार्च में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

Upcoming Smartphones in March: मार्च में यदि आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस महीने कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. चेक करें लिस्ट.
अकाउंट में पैस रखें तैयार, Nothing Phone 3(a) से iQOO Neo 10R तक, मार्च में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

Upcoming Smartphones in March: मार्च के महीने की शुरुआत हो गई है. आप इस महीने यदि स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सैमसंग, Xiaomi, Poco और Nothing समेत कई बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन बाजार में उतारने जा रही है. इसकी शुरुआत सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज के Galaxy A56, A36, और A26 लॉन्च कर दिए हैं. इसके अलावा रविवार दो मार्च 2025 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले Xiaomi 15 सीरीज से भी पर्दा उठा दिया है.

Samsung Galaxy A56, A36 और A26

सैमसंग गैलेक्सी A56, A36 और A26, में 6.7-इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. तीनों ही डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर आधारित OneUI 7 पर रन करेंगे. साथ ही इसमें छह साल का OS अपडेट और सिक्युरिटी पैच मिलेगा. A56 मॉडल Exynos 1580 प्रोसेसर, A26 Exynos 1380 प्रोसेसर और A36 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन तीन चिपसेट से लैस हैं.कैमरा फीचर्स की बात करें तो इनमें 50MP रियर कैमरा है. सेल्फी के लिए A36, A56 में 12MP कैमरा मिलेगा. वहीं, A26 में 13MP कैमरा है. तीनों ही स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Series के तहत Xiaomi 15 Ultra को चीन में पेश कर दिया है. हालांकि, अभी Xiaomi 15 का इंतजार करना होगा. Xiaomi 15 Ultra कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से चलता है. Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच की 2K M8 12-बिट OLED LTPO डिस्प्ले है.इसकी रिफ्रेश रेट 1-120Hz तक बदल सकती है, अधिकतम ब्राइटनेस 3200 निट्स तक है. कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 200MP का सुपर टेलीफोटो लेंस होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 4K 60fps रिकॉर्डिंग वाला 32MP का कैमरा है.

Nothing Phone (3a) और Nothing (3a) Pro

Nothing Phone (3a) सीरीज भारत में 4 मार्च को लॉन्च होगा. Nothing (3a) सीरीज के तहत Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) pro को लॉन्च करेगी. Nothing Phone 3a और (3a) Pro में 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. दोनों फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर हो सकता है. दोनों फोन में तीन रियर कैमरे होंगे: 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा. इनमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है.

iQOO Neo 10R, Vivo T4x

iQOO Neo 10R फोन 11 मार्च को भारत में लॉन्च होगा. iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. कैमरे की बात करें तो, इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए, इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा होगा. iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होगा. फोन में 6,400mAh बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. fast charging.

Vivo T4x फोन भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा. Vivo T4x 5G में दो रियर कैमरे होंगे, जिसमें एक 50 MP का मेन कैमरा होगा. साथ ही, फोन में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है. Vivo ने बताया है कि T4x 5G में AI फीचर्स होंगे. लीक्स के मुताबिक, इसमें AI इरेज, AI फोटो एन्हांस, और AI डॉक्यूमेंट मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6