&format=webp&quality=medium)
Samsung Galaxy A32 launched In India: साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने सोमवार को 8GB स्टोरेज वैरिएंट वाले Galaxy A32 को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन RAM Plus फीचर के साथ आता है, जिसमें कई तरह के मल्टीटास्किंग फीचर होंगे. इस नए वैरिएंट की खास बात ये है कि इसमें 4GB तक का वर्चुअल RAM एक्सपेंशन भी मिलता है.
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन 8GB 128GB स्टोरेज वैरिएंग के साथ आता है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन 23,499 रुपए में मिल जाएगा, जिसे आप रिटेल स्टोर, सैमसंग डॉट कॉम (Samsung.com) और लीडिंग ऑनलाइन पोर्टल (leading online portals) से खरीदा जा सकता है. ये स्मार्टफोन 3 अट्रेक्टिव कलर के साथ आता है...Awesome Black, Awesome Blue और Awesome Violet.
RAM Plus के साथ, वर्चुअल मेमोरी के रूप में आप स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि अच्छी परफॉर्मेंस मिल सकें. मेमोरी के बढ़ जाने के बाद 4GB एडिशनल virtual RAM 12GB में बढ़ जाएगी. इस मेमोरी की मदद से आप एक समय पर कई सारे ऐप्स खोल सकेंगे, जो कि ऐप को लॉन्च करने का समय खराब नहीं करेगा, जब्कि मल्टी टास्किंग एक्सपीरियंस भी देगा.
फोन में Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 मिलता है. इस स्मार्टफोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है. इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल कैमरा और 5MP का डेप्थ और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है. फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सपोर्ट फीचर के साथ आता है.
Galaxy A32 4G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन में USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में Dolby Atmos, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही, इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.