Samsung Galaxy A17 Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा, पर क्या परफॉरमेंस में भी है 'Awesome'?

Samsung Galaxy A17 Review: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹20,000 के आसपास है, तो यकीनन आपके दिमाग में कई सवाल होंगे. वहीं ये सवाल भी होगा क्या ये फोन उम्मीदों पर खरा उतर सकेगा? ये रिव्यू पढ़ने के बाद आपकी कई कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगी.
Samsung Galaxy A17 Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा, पर क्या परफॉरमेंस में भी है 'Awesome'?

Samsung Galaxy A17 Review: Samsung ने हाल ही में अपनी पॉपुलर A-सीरीज में एक नया दावेदार उतारा है- Samsung Galaxy A17 5G. कंपनी इसे 'Awesome' बता रही है, जो प्रीमियम डिज़ाइन, शानदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा करता है. मैंने इस फोन को पूरे 2 महीने तक इस्तेमाल किया है– सुबह से शाम तक, सोशल मीडिया से लेकर मूवी देखने तक, और कुछ हैवी गेम्स भी खेले हैं. मेरा मकसद सिर्फ ये जानना था कि क्या ये फोन वाकई अपने वादों पर खरा उतरता है या सिर्फ 'नाम का Awesome' है. इस रिव्यू में, हम डीटेल में इसके डिज़ाइन से लेकर डिस्प्ले तक, कैमरा क्वालिटी से लेकर बैटरी लाइफ तक, और सबसे खास, इसकी परफॉरमेंस कैसी रही, सबकुछ जानेंगे Galaxy A17 5G के बारे में. तो, अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस रिव्यू को ध्यान से पढ़िए, क्योंकि आपके हर सवाल का जवाब यहीं मिलेगा.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

Design and Display: हाथ में लेते ही 'Wow' वाली फीलिंग!

Add Zee Business as a Preferred Source

पहली चीज जो आपको इम्प्रेस करेगी, वो है इसका डिज़ाइन. ये फोन सिर्फ 7.5mm पतला है और इसका फ्लैट-एज डिज़ाइन इसे बहुत मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. हमारे पास इसका ब्लू कलर वैरिएंट था, जो रौशनी में हल्का शिमर इफेक्ट देता है. फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है, जो इस प्राइस रेंज में मिलना एक बड़ी बात है. साथ ही, IP54 की रेटिंग इसे पानी के हल्के छींटों और धूल से बचाती है.

अब आते हैं डिस्प्ले पर, जो सैमसंग की पहचान है. इसमें 6.7-इंच की बड़ी Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है. कलर्स बहुत ही वाइब्रेंट और पंची लगते हैं. वीडियो देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है. हालांकि, इसमें U-शेप का नॉच दिया गया है, जो थोड़ा पुराना लग सकता है, क्योंकि इस रेंज के ज्यादातर फोन अब पंच-होल डिस्प्ले के साथ आते हैं.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not
samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

Camera: OIS का कमाल

कैमरा के मामले में सैमसंग ने वाकई बढ़िया काम किया है. फोन में पीछे तीन कैमरे हैं, जिसमें मेन कैमरा 50MP का है और ये OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है. OIS होने से वीडियोज काफी स्टेबल बनती हैं और रात में फोटोज खींचते वक्त हाथ हिलने पर भी फोटो ब्लर नहीं होती. लो-लाइट में इसकी परफॉरमेंस मुझे काफी इम्प्रेसिव लगी.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस भी है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी-खासी फोटोज लेता है. कुल मिलाकर, अपने प्राइस के हिसाब से ये एक बहुत ही काबिल कैमरा फोन है.

फोटोग्राफी लवर्स के लिए कुछ खास क्लिक्स, अगर आप अच्छे कैमरा वाला फोन ढूंढ़ रहे हैं तो ये फोन उसमें बेस्ट साबित हो सकता है.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

Performance and Software: डेली यूज में मक्खन, पर गेमर्स का क्या?

इस फोन में सैमसंग का अपना Exynos 1330 प्रोसेसर लगा है, जो 5nm टेक्नोलॉजी पर बना है. सच कहूं तो, दिन-भर के कामों जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने में मुझे कोई दिक्कत नहीं आई. ऐप्स स्मूथली काम करते हैं. लेकिन, अगर आप एक हैवी गेमर हैं तो ये प्रोसेसर आपको शायद थोड़ा निराश कर सकता है. इस कीमत पर इससे बेहतर परफॉरमेंस वाले फोन मार्केट में मौजूद हैं.

सॉफ्टवेयर इस फोन का सबसे बड़ा तुरुप का इक्का है. ये लेटेस्ट Android 15 और One UI 7 के साथ आता है. सैमसंग इस फोन पर 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है, जो इस सेगमेंट में कोई और ब्रांड नहीं देता. इसमें 'Circle to Search' जैसे AI फीचर्स भी हैं जो काफी काम के हैं.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

Battery: पूरा दिन चलेगा आराम से

फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो आजकल स्टैंडर्ड बन चुकी है. मेरे नार्मल से थोड़े हैवी इस्तेमाल पर भी ये बैटरी आराम से पूरा एक दिन निकाल देती है. फोन 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और अच्छी बात ये है कि इस बार चार्जर बॉक्स में ही मिल जाता है. हालांकि, इसे फुल चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है, जो थोड़ा ज्यादा है.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

मेरा फैसला: Awesome या Not-so-Awesome?

तो सवाल आता है कि क्या आपको Samsung Galaxy A17 5G खरीदना चाहिए? देखिए, अगर आपकी प्राथमिकता एक प्रीमियम दिखने वाला फोन, एक शानदार डिस्प्ले और एक बेहतरीन कैमरा है, तो ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर ये एक सॉलिड चॉइस है. साथ ही, 6 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाता है.

samsung galaxy a17 5g review india price camera battery performance awesome or not

लेकिन, अगर आप परफॉरमेंस को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं और हैवी गेमिंग करते हैं, तो शायद आपको इस प्राइस रेंज में दूसरे ऑप्शंस देखने चाहिए. ये फोन एक ऑल-राउंडर बनने की कोशिश करता है और काफी हद तक सफल भी होता है, ख़ासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सैमसंग का भरोसा और एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6