Samsung ने पेश किया जबर्दस्‍त कनेक्टिविटी वाला लैपटॉप, जानिए कीमत-फीचर्स

सैमसंग (Samsung) ने ऐसा लैपटॉप पेश किया है, जो कनेक्टिविटी के मामले में बेजोड़ है. इसमें वाईफाई 6 और 5G कनेक्टिविटी स्‍लॉट दिया गया है.
Samsung ने पेश किया जबर्दस्‍त कनेक्टिविटी वाला लैपटॉप, जानिए कीमत-फीचर्स

लैपटॉप पलक झपकते ही ऑन और ऑफ होगा. (Reuters)

सैमसंग (Samsung) ने ऐसा लैपटॉप पेश किया है, जो कनेक्टिविटी के मामले में बेजोड़ है. इसमें वाईफाई 6 और 5G कनेक्टिविटी स्‍लॉट दिया गया है. कंपनी का यह पहला 5G पावर्ड फ्लेक्सिबल लैपटॉप है, जिसमें लेटेस्ट इंटेल 11वीं पीढ़ी का कोर प्रोससर लगा है.

नए इंटेल कोर प्रोसेसर के कारण यह लैपटॉप काफी तेज चलेगा और साथ ही इसकी बैटरी भी लम्बे समय तक परफॉर्म करेगी. यही नहीं, यह लैपटॉप पलक झपकते ही ऑन और ऑफ होगा.

सैमसंग ने इस लैपटॉप को 2 इन 1 गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी नाम दिया है. इसमें 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर मोबाइल पीसी चिप लगा है, जो इंटेल इरिस एक्सई ग्राफिक्स से भी सुसज्जित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कम्पनी ने अपने बयान में कहा है कि यह लैपटॉप वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो ग्राहकों को शानदार अनुभव प्रदान करेगा.

Zee Business Live TV

गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और गेमिंग के दौरान यह 60 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर फ्रेम्स देता है. गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी में 720पी फ्रंट फेसिंग कैमरा भी लगा है.

इस लैपटॉप का वजन 1.26 किलोग्राम है और यह 69.7 डब्ल्यूएच बैटरी के साथ आता है. इसमें 16जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है.