&format=webp&quality=medium)
Data Dump Technology: मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के सिलसिले में शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. सैफ अली खान पर बुधवार देर रात बांद्रा के रिहायशी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक घुसपैठिये ने धारदार हथियार से कई बार हमला किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सैफ अली खान के हमलावार की पहचान पता लगाने के लिए डेटा डंप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. जानिए क्या है ये डाटा डंप.
डेटा डंप उस एयरिया में लगे हुए सभी मोबाइल टावर का डेटा होता है. इसके जरिए पता चलता है कि उस इलाके में कौन-कौन से मोबाइल फोन एक्टिव हैं. दरअसल किसी भी क्षेत्र में सीमित संख्या में मोबाइल टावर लगे होते हैं. एक टावर में एक निश्चित समय पर कितने फोन जुड़े है इसका डेटा दिया जाता है. फोन कब एक्टिव है और उसे कब स्विच ऑफ किया गया है ये सभी जानकारी भी डेटा डंप के जरिए जुटाया जा सकता है.
मोबाइल टावर से फोन कनेक्ट होने पर डेटा स्टोर रहता है. कोई भी फोन जब टावर से कनेक्ट होता है तो उसका एक अकाउंट बन जाता है, इसे लॉग कहते हैं. हालांकि, जब ये फोन एक टावर की रेंज से बाहर निकलकर दूसरे टावर के पास पहुंचता है, उस टावर पर एक लॉग बन जाता है. लॉग में फोन का मैक एड्रेस, आईपी एड्रेस, लोकेशन और IMEI नंबर जैसा डेटा स्टोर होता है. पुलिस कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर के कॉल लॉग्स, टेक्स्ट मैसेज, फाइल्स, ब्राउजिंग हिस्ट्री जैसी जानकारी हिसल करती है.
सैफ अली खान पर हमले से गर्दन समेत छह जगह पर चोट आई. लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई. सैफ का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें गहन देखभाल आईसीयू से अस्पताल के एक स्पेशल वॉर्ड में भेजा जा रहा है. डॉक्टर के मुताबिक चाकू के घावों की वजह से उन्हें आराम की जरूरत है और पीठ पर आए घाव को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें संक्रमण की आशंका है.