गेमिंग फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Redmi Note 11T 5G Smartphone: कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स टीज कर दिए हैं. इसे गेमिंग के पर्पस के काफी शानदार बनाया गया है, जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 6nm का प्रोसेसर मिलेगा
गेमिंग फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Redmi Note 11 सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है. अब इस स्मार्टफोन को कंपनी देश में लाने की प्लानिंग कर रही है. हालांकि कंपनी अभी इसकी शुरुआत केवल एक हैंडसेट की लॉन्चिंग के साथ कर रही है. Redmi कस्टमर्स के लिए कल यानी 30 नवंबर को Redmi Note 11T 5G लॉन्च कर रही है. बता दें इस स्मार्टफोन के पहले ही कुछ फीचर्स कंपनी ने टीज कर दिए हैं. रेडमी के इस डिवाइस में 33W की फास्ट चार्जिंग, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 6nm का प्रोसेसर मिलेगा. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत के बारे में.

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन कब होगा लॉन्च?

रेडमी नोट 11टी 5G स्मार्टफोन देश में 30 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है. इस इवेंट को कंपनी लाइव-स्ट्रीम (Live Streaming) करेगी. इसे आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं. इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Redmi Note 11T 5G की भारतीय कीमत!

रेडमी के इस फोन की ऑफिशियल कीमत का पता कल यानी 30 नवंबर को लॉन्चिंग के साथ पता चल जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्मार्टफोन 3 कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा. इसके 6GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत लीक रिपोर्ट्स की आधार पर बताई गई हैं.

Redmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11T 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह 6.6-inch का IPS LCD डिस्प्ले होगा. इसमें पंच होल कटआउट दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा होगा. रियर साइड की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP होगा. इसके अलावा सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है.

वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ ही Redmi Note 11T 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह डिवाइस Android 11 पर आधारित MIUI 12/ MIUI 12.5 पर काम करेगा। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. हैंडसेट तीन कॉन्फिगरेशन 6GB RAM + 64GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च हो सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6