&format=webp&quality=medium)
Redmi note 11t 5g Smartphone launched: देश की बड़ी कंपनियां लगातार अपने धांसू स्मार्टफोन्स पेश कर रही है. Redmi इस रेस में पीछे नहीं है. कंपनी ने देश में अपनी नई सीरीज Redmi Note 11 पेश कर दी है. कंपनी ने इस सीरीज का अपना पहला स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स और बेगतरीन डिजाइन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 6GB RAM बेस वेरिएंट में मिलेगा. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, 5000mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. ऑफर की बात करें, तो ये फोन 1000 रुपये डिस्काउंट के इंट्रोडक्ट्री ऑफर और 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ लॉन्च हुआ है, जिसके बाद इनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये, 15999 रुपये और 17,999 रुपये हो जाती है.
इस स्मार्टफोन को आप कंपनी की ऑफिशियल साइट mi.com, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, मी होम और रिटेल स्टोर्स पर से खरीद सकते हैं. फोन की पहली सेल 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. फोन पर 1000 रुपये का Instant Discount ICICI कार्ड्स पर मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन, Matte Black, Aquamarine Blue और Stardust White के साथ आता है.
Redmi Note 11T 5G में 6.6-inch का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और Wide Color Gamut DCI-P3 के साथ आता है. हैंडसेट में अडॉप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जो जरूरत के हिसाब से स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को सेट कर सकता है. फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है, जो ARM Mali -G57 MC2 GPU के साथ आता है.
स्मार्टफोन में 6GB RAM और 8GB RAM का विकल्प मिलता है. डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. फ्रंट में Redmi ने 16MP का सेल्फी कैमरा लगा है. हैंडसेट Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. डिवाइस में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, डुअल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर और 3.5mm का ऑडियो जैक होल मिलता है.