Realme Watch S2 का लग्जरी डिजाइन Out; एडवांस टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स से लैस वॉच में मिलेंगी तमाम खूबियां

Realme Watch S2: अगर आप एक लग्जरी डिजाइन वाली स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. रियलमी एक एडवांस टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स से लैस वॉच लेकर आई है. जानिए लॉन्च से पहले लीक स्पेसिफिकेशंस.
Realme Watch S2 का लग्जरी डिजाइन Out; एडवांस टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स से लैस वॉच में मिलेंगी तमाम खूबियां

स्मार्टवॉच ने लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है. इसमें नोटिफिकेशन से लेकर फिटनेस ट्रैकिंग तक सब कुछ शामिल है. साथ ही इसमें डिजाइन भी एक से बढ़कर एक मौजूद है. Watch अब केवल समय बताने वाला डिवाइस नहीं रह गई है, बल्कि यह पर्सनल स्टाइल स्टेटमेंट बन गई हैं. मॉडर्न डिजाइन में कई तरह की एक्टिविटीज को कैप्चर करता है. क्लासिक लेदर और मेटल हमेशा से पसंद किए जाने वाले ऑप्शन हैं, जबकि कन्टेम्परेरी सिलिकॉन और यहां तक ​​कि मॉडर्न कार्बन फाइबर भी उन लोगों की जरूरतों को पूरा करता है जो मॉडर्न चीजों की तलाश में रहते हैं.

Watch S2 में मिलेगा इंडस्ट्री

Realme ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Realme Watch S2' की अनाउंसमेंट की है. टिकाऊ और अमेजिंग डिजाइन वाली Watch S2 इंडस्ट्री में पहले दोहरे पैटर्न, मल्टी प्लेटेड स्टेनलेस स्टील फिनिश के साथ काफी अच्छी लगती है. इसमें प्रीमियम ब्रश्ड मेटल टेक्सचर है, जो आमतौर पर केवल हाई-एंड कलाई घड़ियों में ही पाई जाती है, ऐसा कर रियलमी प्रीमियम डिजाइन को सभी के लिए एक्सेसिबल बनाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है वॉच

Watch S2 को बेहतरीन ग्लास कवर और एक ऐसी बॉडी के साथ तैयार किया गया है, जो Classic डीटेल के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसका डिजाइन जितना शानदार है, ये उतनी ही मजबूत भी है.

कैसा है डिजाइन?

नीचे के हिस्से पर डार्क मेटल स्क्रीन प्रिंटिंग की गई है, जबकि टॉप पर लेजर से कैरेक्टर्स को उकेरा गया है, जो टिकाऊ के साथ-साथ शानदार लुक देते हैं. यह डिजाइन साइड तक फैला हुआ है, इसमें 2.8D कर्व्ड सरफेस है. Watch के मिड-फ्रेम में मशीनी सीडी टेक्सचर है, जो नाइफ ब्रश टेक्सचर के साथ खूबसूरती से कंट्रास्ट होता है.

वाटर प्लेटिंग, वैक्यूम प्लेटिंग और एक एंटी-फिंगरप्रिंट ऑयल कोटिंग की कई परतें एक ऐसा सरफेस बनाती है जो न केवल पहनने और स्क्रैच-रेजिस्टेंस है, बल्कि फिंगरप्रिंट-प्रूफ और स्मूथ भी है. इसमें हाई-एंड स्टेनलेस स्टील ब्रश टेक्सचर है जो एक बेहतरीन ढंग से तैयार की गई इंडस्ट्रियल आर्ट पीस की याद दिलाती है. Watch S2 पर 55 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी कोई असर नहीं पड़ता. यह 120 घंटे तक की इंटेंस ह्यूमिडिटी और साल्ट स्प्रे को भी झेल सकती है, और बेदाग बनी रहती है.

रिस्पॉन्सिव और भरोसेमंद है ये स्मार्टवॉच!

इसके बटन भी बेहतरीन टिकाऊपन दिखाते हैं, इन्हें 100,000 से ज्यादा बार दबाकर सख्ती से परखा गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये हर इस्तेमाल के साथ रिस्पॉन्सिव और भरोसेमंद बना रहे. रियलमी वॉच एस2 टिकाऊ क्वालिटी का सबूत है, जो हर एडवेंचर में आपका साथ देने के लिए तैयार है. यह 30 जुलाई को लॉन्च होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6