इस स्मार्टफोन कंपनी के ग्राहकों को नहीं करना पड़ेगा मरम्मत के लिए इंतजार, कंपनी की है बड़ी तैयारी

Service centers: कंपनी की इस साल के अंत तक देश में 25 से 30 सर्विस सेंटर शुरू करने की योजना है. कंपनी इस साल बिक्री का 150 शहरों में विस्तार करने के लिए 20,000 रिटेल आउटलेट भागीदारों से भी साझेदारी करेगी. 
इस स्मार्टफोन कंपनी के ग्राहकों को नहीं करना पड़ेगा मरम्मत के लिए इंतजार, कंपनी की है बड़ी तैयारी

कंपनी ने सर्विस सेंटर में पारदर्शिता को लेकर भी उपाय किये हैं. (फाइल फोटो)

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी रियलमी की इस साल के अंत तक देश में 25 से 30 सर्विस सेंटर शुरू करने की योजना है. कंपनी ने बिक्री के बाद की सेवाओं (सर्विसिंग) में उपभोक्ताओं की मदद के लिए एक ऐप की भी पेशकश की है. कंपनी ने मंगलवार को दिल्ली में पहले सर्विस सेंटर की शुरुआत की. रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा, ‘‘उनकी योजना इस साल के अंत तक देश में 25 से 30 सर्विस सेंटर शुरू करने की है.’’

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए रियलमी केयर ऐप की भी पेशकश की गई है. उपभोक्ता इस ऐप के जरिये अपने स्मार्टफोन की खामी का पता कर सकते हैं. ऐप में कई सामान्य खामियों को सही करने के तरीके भी बताये गए हैं. इसके जरिये उपभोक्ता सर्विस सेंटर के लिए अग्रिम बुकिंग भी कर सकते हैं.

कंपनी ने सर्विस सेंटर में पारदर्शिता को लेकर भी उपाय किये हैं. इसके तहत स्मार्टफोन को उपभोक्ता के सामने ही खोला जाएगा और उसी समय खामी को दूर कर उपभोक्ता को उसका फोन सौंप दिया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रियलमी तेजी से लोकप्रिय हो रहा ब्रांड है. इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2018 में कहा था कि वह 2019 में भारत में अपनी बिक्री का 150 शहरों में विस्तार करने के लिए 20,000 रिटेल आउटलेट भागीदारों से भी साझेदारी करेगी.

रियलमी ने कहा था कि ये ऑफलाइन रिटेलर्स रियल पार्टनर्स के नाम से जाने जाएंगे और ग्राहक को बेहतर अनुभव कराएंगे. इन रिटेल स्टोर्स पर कंपनी द्वारा पेश किए स्मार्टफोन ब्रांड्स के सभी मॉडल उपलब्ध होंगे. कंपनी के मुताबिक, रियलमी स्मार्टफोन्स की 130 से ज्यादा शहरों में 1,300 से ज्यादा रिलायंस डिजिटल और माई जियो स्टोर्स पर बिक्री होती है.

ज़ी बिज़नेस वीडियो यहां देखें:

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6