&format=webp&quality=medium)
अब तक स्मार्टफोन यूजर्स कई 5,000mAh और फिर 7,000mAh बैटरी वाले फोन देख चुके हैं. लेकिन अब Realme ने स्मार्टफोन की बैटरी की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर ली है. कंपनी भारत में 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जो अब तक सिर्फ खास या रग्ड फोन्स में ही देखने को मिलता था. यह फोन आम यूजर्स के लिए बनाया गया है.
Realme का यह नया स्मार्टफोन Realme P4 Power नाम से भारत में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है. लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है, जिससे ज्यादा लोग इस बड़ी बैटरी का फायदा उठा सकें.
Realme इस बैटरी को Titan Battery कह रहा है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 1.5 तक चलेगा. इतना ही नहीं, अगर आप लगातार दो घंटे तक गेम खेलते हैं, तब भी फोन में लगभग 86% बैटरी बची रह सकती है. इसका मतलब साफ है, चार्जर लेकर घूमने की जरूरत लगभग खत्म.
कंपनी ने यह भी बताया है कि बैटरी में एडवांस्ड बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल में भी बैटरी जल्दी खराब न हो. कंपनी ने 4 साल के लिए 80% बैटरी हेल्थ की गारंटी देने की बात कही है. इतना ही नहीं कंपनी ने दावा किया है कि अगर बैटरी हैल्थ 4 साल के भीतर इससे ज्यादा नीचे गिरता है तो फ्री में बैटरी रीप्लेसमेंट भी मिलेगा. इसके साथ ही फोन में 27W का रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगा, जिसे कंपनी ने फ्लेक्स फीचर बताया है.
अब सवाल यही उठता है कि इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन कहीं बहुत मोटा या भारी तो नहीं होगा? बता दें कि यह फोन आम स्मार्टफोन्स के वजन में ही आएगा. यह एक नॉर्मल दिखने वाला फोन है जिसका वजन सिर्फ 219 ग्राम है. यानी कंपनी इसे बैलेंस्ड डिजाइन में पेश कर रही है जिससे यह फोन ट्रैवल करने वालों, गेमर्स और लगातार वीडियो देखने वालों के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.
Realme P4 Power का लुक भी आम फोन से अलग होगा. कंपनी इसे TransView Design कह रही है. फोन के ऊपर वाले हिस्से में सर्किट जैसे पैटर्न दिखेंगे, जबकि नीचे का हिस्सा मैट फिनिश के साथ आएगा, जिससे पकड़ बेहतर होगी. यह स्मार्टफोन तीन कलर्स में लॉन्च हो सकता है TransOrange, TransSilver और TransBlue.
Realme P4 Power 5G के सटीक साइज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी की प्रोमो इमेज देखकर एक बात साफ नजर आती है कि यह फोन देखने में अपने पुराने मॉडल Realme P4 5G से ज्यादा मोटा नहीं होगा. खास बात यह है कि Realme P4 5G की मोटाई सिर्फ 7.58 मिलीमीटर थी, जो एक बड़ी बैटरी वाले फोन के हिसाब से काफी स्लिम मानी जाती है.
अगर Realme वाकई P4 Power 5G को इसी तरह पतले डिजाइन में पेश करता है, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी. क्योंकि इतने पतले फोन में 10,001mAh जैसी विशाल बैटरी देना आसान नहीं होता. इसका मतलब है कि यूजर्स को न सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी, बल्कि हाथ में पकड़ने में भी फोन भारी या असहज महसूस नहीं होगा.
क्योंकि आम स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं मिलती, इससे यूजर को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कंपनी का दावा है कि डिजाइन और बैलेंस पर खास ध्यान दिया गया है, फोन का वजन 219 ग्राम है.
जो लोग ज्यादा ट्रैवल करते हैं, गेमिंग के शौकीन हैं या पूरे दिन फोन पर काम करते हैं, उनके लिए यह फोन काफी उपयोगी रहेगा.
कंपनी ने बताया है कि इसमें मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम और स्मार्ट चार्जिंग कंट्रोल दिया गया है, जिससे बैटरी सुरक्षित और टिकाऊ रहेगी.
कंपनी ने फोन में 27W की रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी है, जिसे कंपनी ने अपना फ्लेक्स फीचर बताया है.