Realme P3 vs P3 Ultra Comparison: कौन सा फोन है आपके लिए परफेक्ट?

Realme P3 vs P3 Ultra Comparison: अगर आपको प्रीमियम सेगमेंट में ही सबकुछ मिल जाए तो? कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर से लेकर एक फोन में सबकुछ मिलना बहुत मुश्किल है. लेकिन Realme अपने दो मॉडल्स में ये सभी क्वालिटी दे रहा है. जानिए कौन-सा है आपके लिए बेहतर?
Realme P3 vs P3 Ultra Comparison: कौन सा फोन है आपके लिए परफेक्ट?

Realme P3 vs P3 Ultra Comparison: मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स आ गए हैं, जो बजट के साथ-साथ प्रीमियम, फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं. अगर आपको प्रीमियम सेगमेंट में ही सबकुछ मिल जाए तो? कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर से लेकर एक फोन में सबकुछ मिलना बहुत मुश्किल है. लेकिन Realme अपने दो मॉडल्स में ये सभी क्वालिटी दे रहा है. वो हैं Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra. करते हैं इसका पूरा Review और जानते हैं क्या है खास. क्या ये आपके लिए फिट बैठते हैं?

मैंने इन दोनों फोन्स को करीब से एक हफ्ते तक यूज किया है. इसमें मैंने डेली टास्क, कैमरा टेस्टिंग, गेमिंग और बैटरी बैकअप सब ट्राय करके देखा. जानते हैं क्या अच्छा लगा, क्या थोड़ा और बेहतर हो सकता था, और आपके लिए कौन सा मॉडल ज्यादा सूटेबल रहेगा.

कैसी है डिजाइन और In-Hand फील

Add Zee Business as a Preferred Source

Realme P3 और P3 Ultra दोनों का ही लुक काफी प्रीमियम है. जहां Ultra का बैक लुक Vegan leather फिनिश के साथ आता है तो वहीं Pro का बैक लुक मैट फिनिश के साथ आता है. अल्ट्रा का वजन प्रो से कम है, वो थोड़ा हल्का और स्लिम फील देता है, जिससे लंबे समय तक फोन पकड़ने में थकान नहीं होती.

कलर क्वालिटी में स्मूथ

P3 Pro में है 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले और Ultra में भी वही साइज है, लेकिन ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी थोड़ी सी ज्यादा स्मूथ लगी. अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग के शौकीन हैं, तो Ultra का डिस्प्ले आपके लिए बेस्ट रहेगा.

कैसा है परफॉर्मेंस और प्रोसेसर?

दोनों ही फोन्स Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो बेसिक से लेकर नॉर्मल गेमिंग दोनों को सपोर्ट करते हैं. इसमें हमने BGMI, Asphalt 9 जैसे गेम्स खेलकर देखे. वहीं Ultra में RAM थोड़ी ज्यादा है वो भी 8GB. इससे मल्टीटास्किंग थोड़ी स्मूद हो जाती है.

realme p3 vs p3 ultra review which one is better for you check price specifications

कितनी है कीमत?

Realme P3 Ultra की कीमत है ₹27,999 रुपये. वहीं P3 Pro की कीमत है 23,999 रुपये.

realme p3 vs p3 ultra review which one is better for you check price specifications

बड़ा ही दमदार है कैमरा

कैमरा सबसे हाइलाइटेड पार्ट होता है एक स्मार्टफोन का. P3 Pro में जहां 50MP का ड्यूल कैमरा है तो वहीं Ultra में वही सेंसर दिया गया है, लेकिन Ultra में AI की ट्यूनिंग थोड़ी बेहतर लगी. हमने इससे डे-नाइट दोनों की पिक्चर्स क्लिक की. अल्ट्रा की फोटो डिटेलिंग और कलर प्रेजेंटेशन इससे काफी हद तक बेहतर है. सेल्फी कैमरा दोनों में 8MP है, और लाइटिंग अच्छी हो तो बढ़िया क्लिक मिलती है.

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, ये जब मैंने पूरे दिन किश्तों में यूज किया तो एक दिन आराम से चला. लेकिन Ultra में 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है, वहीं P3 में है 33W. Ultra सिर्फ 1 घंटे में करीब-करीब फुल चार्ज हो जाता है.

कौन-सा है आपके लिए सही?

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपनी-अपनी जगह काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे है. अगर आपको बजट में चाहिए और डेली टास्क के लिए चाहिए तो Pro मॉडल परफेक्ट है. वहीं अगर आपको स्मूद एक्सपीरियंस, बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के लिए चाहिए तो Ultra बढ़िया चॉयस रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6