Realme Buds Air 7 Pro Review: क्या ये बनेंगे आपके कानों के नए 'प्रो' पार्टनर?

Realme Buds Air 7 Pro Review: ये बड्स एक परफेक्ट पैकेज है. कम्फर्टेबल फिट, दमदार साउंड क्वालिटी नॉइज़ कैंसिलेशन तगड़ा है. अगर आप ऐसे ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं जो डेली यूज में इस्तेमाल करने है, जैसे कि ऑफिस कॉल्स, हल्की-फुल्की जिम एक्टिविटी के लिए तो ये अच्छे हैं.
Realme Buds Air 7 Pro Review: क्या ये बनेंगे आपके कानों के नए 'प्रो' पार्टनर?

Realme Buds Air 7 Pro Review: Earbuds अगर तगड़ा बेस न दे, अगर बाहर का शोर न मिटा पाए और न ही कम्फॉर्टेबल हों तो उसका होना बेकार है. लेकिन अगर एक ही ईयरबड्स में ये सभी क्वालिटीज मिल जाए तो मज़े ही मज़े. जी हां हम आपके लिए लेकर आए हैं Realme Buds Air 7 Pro. ये कम्फॉर्ट, फीचर्स के मामले में तो फिट हैं ही साथ ही ये वैल्यू फॉर मनी भी हैं. इसे मैंने काफी समय तक रिव्यू किया. जो Running, Gym, Dancing के टाइम पर आपका साथ थामे रहते हैं. तो कैसे रहा मेरा एक्सपीरियंस चलिए बताते हैं इस फुल रिव्यू में.

डिजाइन में क्लासी, पहनने में Comfortable!

Look Wise ये ईयरबड्स काफी क्लासी हैं. Buds Air 7 Pro क्लीन, मिनिमलिस्ट पैकेस और बेहतर फिट के लिए एक्स्ट्रा सिलिकॉल टिप्स के साथ आते हैं. हालांकि ये प्लास्टिक के बने हैं, लेकिन लेकिन टार्जिंग केस को लेदर फिनिश दिया है, जिसमें फिंगरप्रिंट के चांसेस ज्यादा हैं, लेकिन 1 महीने से इसमें कोई दाग-धब्बे नहीं लगे हैं. कॉम्पेक्ट और पॉक्टेबल, केस सिल्वर मैटेलिक बैंड के साथ आता है, सेंटर में Realme का लोगो है, चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट है. साथ ही पेयरिंग स्टेटस और बैटरी के लिए एक LED इंडीकेटर है. केस ओपन करने के बाद अंदर से इसका ग्लॉसी इंटीरियर दिखा, जिसमें ईयरबड्स मैग्नेट पर चिपक जाते हैं. हिंज काफी अच्छे है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Realme buds air 7 pro review hindi check features anc battery price

जिम में एक्सरसाइज के दौरान ये ईयरबड्स काफी अच्छे साथी साबित हुए. चाहे वेट ट्रेनिंग हो या दूसरी गतिविधियाँ, ये अपनी जगह टिके रहे. लेकिन हाँ, जब मैंने ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई, तो मुझे महसूस हुआ कि इनकी पकड़ थोड़ी सी ढीली होने लगी थी. तो अगर आप बहुत ज्यादा इंटेंस कार्डियो या दौड़-भाग करते हैं, तो शायद आपको इन्हें बीच-बीच में एडजस्ट करना पड़े.

ये ईयरबड्स स्टेम-स्टाइल डिजाइन के साथ आते है. ग्लॉसी टच सर्फेस है वो भी सिल्वर एक्सेंट के साथ. इन्हें आप लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये काफी लाइटवेट और कम्फॉर्टेबल है. टच कंट्रोल्स का रिस्पॉन्स ज्यादा अच्छा नहीं है. लेकिन बेसिक फंक्शन्स जैसे प्ले/पॉज और कॉल हैंडलिंग तो ठीक से काम करते हैं.

Realme buds air 7 pro review hindi check features anc battery price

जिम में साथी, पर ट्रेडमिल पर थोड़ा ध्यान!

जिम में जब हमने इसे यूज किया तो Noise Cancellation तो इसने काफी तगड़ा दिया. लेकिन ट्रेडमिल पर ग्रिप ने थोड़ा साथ छोड़ दिया. ये कानों से हल्के-हल्के निकलने लगते हैं. ANC काफी अच्छा है, जैसे ही आप इन्हें कानों में लगाएंगे आस-पास का शोर एक दम छू मंतर हो जाता है.

Realme buds air 7 pro review hindi check features anc battery price

नॉइज़ कैंसिलेशन का कमाल

Realme Buds Air 7 Pro में 53dB नॉइज़ रिडक्शन है. ANC उस शोर को आपके कानों तक नहीं पहुंचने देता, जिससे आप परेशान होते हैं, जैसे कि फंखे की आवाज, ट्रेफिक, मौहल्ले का तेज म्यूजिक.

फीचर्स की भरमार, पर कंट्रोल्स में थोड़ी गुंजाइश!

Auto Ambient Sound Mode: ये काफी यूजफुल फीचर है. आपके आसपास के माहौल के हिसाब से ये खुद ही नॉइज़ कैंसिलेशन लेवल को एडजस्ट कर लेता है. यानी, जब जरूरत हो तो आप बाहर की आवाजें सुन सकते हैं, और जब न हो, तो अपने ऑडियो को एन्जॉय कर सकते हैं.

Realme buds air 7 pro review hindi check features anc battery price

IPX4 Rating: पसीने और पानी की हल्की फुहारों से ये ईयरबड्स सेफ रहते हैं. तो जिम में पसीना बहाने या हल्की-फुल्की बारिश में भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है. फिर भी, हमारी सलाह ये रहेगी कि इन्हें पानी से जितना हो सके उतना बचाकर रखें.

Gesture Control: इनमें जेस्चर कंट्रोल्स भी है. इससे आप म्यूज़िक प्ले/पॉज़ या कॉल मैनेज कर सकते हैं. हालांकि ये उतना अच्छी तरीके से रिस्पॉन्स नहीं करते.

बैटरी में है दम!

बैटरी लाइफ की बात करें तो मेरे एक्सपीरियंस के हिसाब से ये ईयरबड्स केस के साथ करीब 11-12 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं. कंपनी के मुताबिक ये 21 घंटे का प्लेबैक देते हैं. बैटरी के मामले में इन ईयरबड्स ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है. इन्हें फुल चार्ज होने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है.

क्या खूबियां, क्या कमियां?

खूबियां (Pros)

Comfortable fit है, लंबे समय तक पहने जा सकते हैं.
Lightweight design है, जो कि कानों पर भारी नहीं लगते.
Robust, powerful sound का एक्सपीरियंस काफी अच्छा है.
नॉइज कैंसिलेशन काफी अच्छा है, जो बाहर के शोर को बिल्कुल गायब कर देता है.
अपनी पसंद से साउंड कर सकते हैं Customize.

कमियां (Cons)

टच कंट्रोल्स उतने अच्छे नहीं, कभी-कभी कमांड लेने में दिक्कत.
वायरलेस चार्जिंग नहीं है.
ट्रेडमिल पर पकड़ थोड़ी ढीली है

हमारा फैसला

कुल मिलाकर, Realme Buds Air 7 Pro एक परफेक्ट पैकेज है. कम्फर्टेबल फिट, दमदार साउंड क्वालिटी नॉइज़ कैंसिलेशन तगड़ा है. अगर आप ऐसे ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं जो डेली यूज में इस्तेमाल करने है, जैसे कि ऑफिस कॉल्स, हल्की-फुल्की जिम एक्टिविटी के लिए तो ये अच्छे हैं. लेकिन अपने बजट और फीचर्स के कॉम्बिनेशन को देखते हुए, Realme Buds Air 7 Pro कई यूजर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी डील साबित हो सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6