Realme के नए स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट हुई रिवील- मिलेगा दुनिया का पहला Dimensity 810 प्रोसेसर- चेक करें डीटेल्स

Realme Launch Date Reveal: रियलमी अपने लाइव इवेंट में इन खासियतों के साथ Realme 8s और Realme 8i स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है.
Realme के नए स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट हुई रिवील- मिलेगा दुनिया का पहला Dimensity 810 प्रोसेसर- चेक करें डीटेल्स

Realme Launch Date Reveal: Realme लगातार अपने भारतीय बाजार में एक के बाद एक अपने नए प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन्स Realme 8s और Realme 8i की लॉन्च डेट रिवील कर दी है. अगर इनकी खासियत की बात करें तो रियलमी 8s में कस्टमर्स के लिए दुनिया का पहला Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही Realme 8i में कंपनी ने Helio G96 प्रोसेसर उपलब्ध कराया है.

Realme 8s और Realme 8i फोन की लॉन्च डेट

दरअसल कंपनी ने अपना पहला टैपलॉप Realme Book Slim लॉन्च किया था, जो कि काफी चर्चाओं में बना रहा. अब इसके बाद कंपनी Realme 8s और Realme 8i फोन्स को 9 सितंबर को लॉन्च करेगी. हालांकि इसकी फिलहाल कोई ऑफिशियली लॉन्च डेट रिवील नहीं हुई है. लेकिन रियलमी ने इसे अपनी ऑफिशियल साइट Realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव कर दिया गया है. जाहिर है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन इवेंट में 9 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Realme 8s और Realme 8i में हो सकते हैं ये फीचर्स

यह तय है कि Realme 8s फोन नए MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस होगा और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा. इसमें वर्चुअल RAM फीचर भी दिया जाएगा. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में 6GB और 8GB RAM का ऑप्शन भी मिलेगा.

वहीं, Realme 8i में 120Hz का डिस्प्ले मिलेगा. फोन में 4GB RAM दी जाएगी. फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल होगा. फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Realme Pad इन फीचर्स से होगा लैस

फोन्स के अलावा Realme Pad की बात करें तो Weibo के पोस्ट के अनुसार, यह डिवाइस MediaTek Helio G80 चिपसेट से लैस होगा. यह Android 11 पर काम करेगा और इसमें 4GB RAM दी जाएगी. Realme ने इसकी डिजाइन भी टीज की है. इसकी सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग के समय ही पता चलेंगे.