&format=webp&quality=medium)
Realme 15 Series launched in India: Realme ने इंडियन मार्केट में Realme 15 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल हैं. मार्केटिंग लेवल पर इस फोन को AI Party Phone नाम दिया है. क्योंकि इसमें अनलिमिटेड AI पावर्ड फीचर्स हैं. सीरीज में 7000mAh Titan बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स जोड़े गए हैं. कीमत भी 30,000 से अंदर है. चलिए जानते हैं क्या है फोन में खास.
ये कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन मॉडल्स हैं. दोनों फोन्स को स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के टर्म्स में रीडिजाइन किया गया है. AI Party Phone कहा गया है क्योंकि इसमें नए AI पावर्ड फीचर्स, कैमरा कैपेबिलिटीज और परफॉर्मेंस है.
Realme 15 Pro 5G को 3 कलर ऑप्शन में उतारा गया है. (Realme 15 Series Price in India) Flowing Silver, Velvet Green, और Silk Purple कलर. ये 4 वेरिएंट्स में अवेलेबल है.
वहीं दूसरी ओर, Realme 15 5G 3 कलर ऑप्शन में उतारा गया है. Flowing Silver, Velvet Green और Silk Pink. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और वेरिएंट्स.
Realme 15 Pro को खरीदने पर 3,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, अगर आपके पास इन बैंक के क्रेडिट कार्ड्स हैं. वहीं इसके साथ 6,000 तक का एक्सचेंज बोनस, 12 महीने की No-Cost EMI भी मिल रही है.
Realme 15 5G पर 2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. 5000 रुपये का exchange bonus और 9 महीने की No-Cost EMI. ये फोन्स Pre-orders के लिए रियलमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल हैं. 30 July से फोन्स बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, realme.com और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स पर अवेलेबल हो जाएंगे.


Zee Business Hindi Live TV यहां देखें