स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉकटेल! Ray Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में करें रिकॉर्डिंग और कॉलिंग

Ray Ban Smart Glasses: Ray Ban के इन स्मार्ट ग्लासेस में AI फीचर्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्ट काम निपटा सकते हैं. इसके अलावा इससे फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं. इसके अलावा इससे कॉलिंग, मैसेजिंग और LIVE Streaming भी की जा सकती है.
स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉकटेल! Ray Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में करें रिकॉर्डिंग और कॉलिंग

Ray Ban Smart Glasses: आज की डेट में चश्मा केवल स्टाइल के लिए ही नहीं रह गया. इससे आप कई एडवांस काम कर सकते हैं. सोचिए, आप कहीं घूम रहे हैं, कोई खूबसूरत नजारा दिखा और आपने पलक झपकते ही उसे रिकॉर्ड कर लिया, वो भी बिना फोन निकाले! या फिर कोई जरूरी कॉल आया और आपने चश्मा पहने-पहने ही बात कर ली, आपके हाथ भी फ्री! जी हां ऐसा कर दिखाया Meta के Ray Ban ग्लासेस ने. कंपनी ने मेटा के साथ मिलकर हाल ही में अपना स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है. ये सिर्फ एक चश्मा नहीं, बल्कि स्टाइल और टेक्नोलॉजी का एक ऐसा कॉकटेल है जो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देने वाला है.

स्टाइल के साथ सुपर स्मार्ट फीचर्स

इन स्मार्ट ग्लासेस की सबसे खास बात ये इनका लुक-डिजाइन. ये दिखने में क्लासिक और स्टाइलिश लुक देते हैं. अगर किसी सामने वाले ने चश्मा लगा भी रखा है तो आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये स्मार्ट ग्लास है. इन ग्लासेस के अंदर कमाल की टेक्नोलॉजी छिपी हुई है. चलिए जानते हैं कि आप इस स्मार्ट चश्में (Smart Glasses) क्या-क्या काम कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

कॉलिंग और म्यूजिक के लिए जबरदस्त

इन स्मार्ट ग्लासेस में Open Ear Speakers लगे हैं, जिससे बेहतर साउंड क्वालिटी आती है. ऑडियो सुनने के लिए आपको कान में कुछ नहीं लगाता है, ग्लासेस से ही आप आस पास की आवाजों से भी जुड़े रहेंगे. साथ ही इसमें 5 माइक्रोफोन लगे हैं, जो कॉलिंग को स्मूद बनाता है. इसमें नॉयस कैंसिलेशन भी है.

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट

अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या अपने फ्रैंड्स के साथ कोई भी मोमेंट शेयर करना चाहते हैं तो ये फीचर कमाल का है. आप इन स्मार्ट ग्लासेस से डायरेक्ट अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.

स्टोरेज और कनेक्टिविटी

इन स्मार्ट ग्लासेस में 32GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी है. यानी स्टोरेज का फुल पिटारा. आप जितनी भी फोटोज क्लिक करेंगे या फिर वीडियो शूट करेंगे वो इन ग्लासेस में सेव हो जाएंगी. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई फाई और ब्लूटूथ भी दिया गया है.

कितनी है कीमत?

Ray Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस की भारत में शुरुआती कीमत ₹29,900 रुपये है. आप इन्हें Ray Ban के ऑथराइज्ड स्टोर्स, Ray Ban.com और Amazon जैसी ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकते हैं.

पावरफुल है कैमरा- रिकॉर्डिंग के लिए धांसू

इन स्मार्ट ग्लासेस में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है. इससे आप हाई क्वालिटी फोटोज क्लिक कर सकते हैं और 1080p में 60 सेकंड तक की वीडियो रिकॉर्ड कर कर सकते हैं. अगर आपको कोई खूब नजारा कैप्चर करना है तो आप इन ग्लासेस से कर सकते हैं. बस इसके लिए एक बटन प्रेस करना होगा, वॉइस कमांड देनी होगी, जिसके बाद रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी.

आपका स्मार्ट असिस्टेंट है Meta AI

इन ग्लासेस में "Hey Meta" वॉइस कमांड का फीचर है. आप बोलकर इससे कई काम करवा सकते हैं, जैसे फोटो क्लिक करना, वीडियो शूट करना, कॉलिंग करना, मैसेज भेजना या Weather Update लेना हो. फ्यूचर में इसमें और भी AI फीचर्स जुड़ने की उम्मीद है, जैसे रियल टाइम ट्रांसलेशन.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6