&format=webp&quality=medium)
Qualcomm ने हर साल की तरह इस साल भी अपना Snapdragon Summit ऑर्गेनाइज किया. 2025 समिट के दौरान कंपनी ने अपना सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लॉन्च किया, जो Android गेमिंग और AI कैपेबिलिटीज को नए लेवल पर ले जाएगा. ये आने फोन्स में दिखेगा, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस एकदम हटकर होने वाला है. वहीं गोआ में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ विंडोज़ के लिए भी दो लेटेस्ट और अब तक के सबसे एडवांस चिपसेट पेश किए. Qualcomm के मुताबिक, ये चिपसेट न सिर्फ परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएंगे बल्कि AI, गेमिंग और प्रोफेशनल वर्कलोड के लिए भी बेस्ट साबित होंगे.
इस नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को कंपनी को खास स्मार्टफोन और टैबलेट को बेजोड़ परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 3rd Gen Qualcomm Oryon CPU, जो पिछले साल के मॉडल की तुलना में 20% ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देता है. इसका मतलब है कि ऐप लॉन्च करना, मल्टीटास्किंग करना और रोजमर्रा के काम पहले से कहीं ज़्यादा तेजी से होंगे.
गेमर्स और ग्राफिक-इंटेंसिव यूजर्स के लिए, इसमें एक बिल्कुल नया क्वालकॉम एड्रेनो जीपीयू (Qualcomm Adreno GPU) दिया गया है. ये ग्राफिक्स और गेमिंग को 23% तक बेहतर बनाता है, जिससे आप ज्यादा स्मूथ और इमर्सिव विजुअल्स एक्सपीरियंस कर सकेंगे. और बात जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आती है, तो स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 बिल्कुल नया बेंचमार्क सेट करता है. इसमें लगा क्वालकॉम हेक्सागोन एनपीयू (Qualcomm Hexagon NPU) AI एक्सपीरियंस को 37% ज्यादा फास्ट बनाता है. इसका सीधा सा मतलब है कि अब आप अपने स्मार्टफोन पर पर्सनल AI असिस्टेंट्स, एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग और प्रोफेशनल-लेवल वीडियो रिकॉर्डिंग (APV कोडेक सपोर्ट के साथ) जैसी हाई-एंड सर्विसेस का मजा ले पाएंगे.
Qualcomm ने बताया कि आने वाले महीनों में कई प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड इस चिपसेट को अपने फोन्स में जोड़ने वाले हैं.
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Qualcomm ने Windows PCs के लिए भी नए Snapdragon X2 Elite Extreme और X2 Elite चिप्स लॉन्च किए.
• X2 Elite Extreme अल्ट्रा-प्रीमियम लैपटॉप्स के लिए है. इसमें Oryon CPU के साथ इतनी ताकत है कि यह डेटा एनालिटिक्स, मीडिया एडिटिंग और AI बेस्ड टास्क को बेहद आसानी से हैंडल कर सकता है. यह अपने प्रतियोगियों से 75% ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है.
• X2 Elite प्रीमियम पीसी के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह 31% ज्यादा तेज और 43% ज्यादा पावर एफिशिएंट है.
दोनों चिप्स में 80 TOPS NPU मौजूद है, जिसे दुनिया का सबसे तेज़ NPU बताया जा रहा है. ये Microsoft Copilot+ और अन्य एडवांस AI एक्सपीरियंस को स्मूदली रन कर पाएंगे. इनसे लैस लैपटॉप्स 2026 की पहली छमाही तक मार्केट में आ सकते हैं.
Qualcomm के नए चिपसेट से लैस स्मार्टफोन्स नवंबर 2025 से मार्केट में दिखने लगेंगे. वहीं Snapdragon X2 Elite सीरीज वाले प्रीमियम लैपटॉप्स 2026 में लॉन्च होंगे.
A1: यह Qualcomm का नया और सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है. यह आपके स्मार्टफोन को 20% तक तेज बनाएगा, गेमिंग और ग्राफिक्स को 23% बेहतर करेगा, और AI से जुड़े कामों को 37% तेजी से करेगा. इसका मतलब है कि आपका फोन बहुत तेज, स्मूथ और स्मार्ट हो जाएगा.
A2: नहीं, यह चिपसेट नए स्मार्टफोन मॉडल्स में आएगा जो 2025 के अंत से लॉन्च होने शुरू होंगे. आपके मौजूदा फोन में यह अपग्रेड नहीं हो पाएगा.
A3: आप पर्सनल AI असिस्टेंट्स, बहुत एडवांस फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग, प्रोफेशनल-लेवल वीडियो रिकॉर्डिंग, और फोन पर ही AI से चलने वाले ऐप्स का तेज एक्सपीरियंस कर पाएंगे.
A4: इन चिपसेट वाले प्रीमियम लैपटॉप्स 2026 की पहली छमाही तक बाजार में आ सकते हैं.
A5: ये चिपसेट प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइस के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, इसलिए इनसे लैस फोन और लैपटॉप भी आमतौर पर प्रीमियम कीमत वाले ही होंगे. लेकिन जो परफॉर्मेंस और फीचर्स मिलेंगे, वे कीमत के हिसाब से शानदार होंगे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)