YouTube Channel Monetization Rules: आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं कमाई का भी अच्छा साधन है. YouTube, Instagram जैसे कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां से क्रिएटर्स हर महीने लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. YouTube ऐसा ही एक मनोरंजन के लिए न सिर्फ एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, बल्कि इसके जरिए आप हर महीने एक अच्छी-खासी रकम कमा सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ.
1/9अगर आप भी YouTube के जरिए कमाई करना चाहते हैं, तो चैनल को शुरू करने के पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. YouTube पर कमाई आप किस तरह का कंटेंट बना रहे हैं, उसके व्यूज सहित कई सारी बातों पर निर्भर करता है.
2/9YouTube चैनल से कमाई करना है, तो आपको सबसे पहले अपने चैनल को मोनेटाइज कराना होगा. YouTube पर चैनल को मोनेटाइज करने के लिए आपको कुछ खास नियमों का पालन करना होगा.
3/9चैनल को मोनेटाइज करने की सबसे जरूरी शर्त है कि चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए. 1000 सब्सक्राइबर्स होने के बाद ही आप अपने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
4/9सब्सक्राइबर्स के अलावा आपके चैनल पर पिछले 12 महीने में कम से कम 4,000 घंटे का वॉच टाइम भी जरूरी है. इसका मतलब है कि आपके चैनल पर जो भी कंटेंट मौजूद है, उसे व्यूवर्स ने 4,000 घंटे तक लोगों ने देखा हो.
5/94000 घंटे के वॉच टाइम के अलावा एक और ऑप्शन है, जिसके जरिए आपका चैनल मोनेटाइज हो सकता है. इसके लिए पिछले 3 महीने में आपके शॉर्ट्स पर कम से कम 10 मिलियन व्यूज होने चाहिए. हालांकि, इसके लिए भी चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स जरूरी हैं.
6/9आमतौर पर YouTube से कमाई के 5 मुख्य सोर्स हैं. इसमें सबसे प्रमुख AdSense है. जब आपका चैनल मोनेटाइज हो जाता है, तो इसपर आने वाले विज्ञापनों से ही क्रिएटर्स की कमाई होती है.
7/9आजकल क्रिएटर्स लाइव स्ट्रीमिंग में सुपर चैट और सुपर थैंक्स से भी कमाई कर रहे हैं. वहीं, क्रिएटर्स अपने चैनल में पेड मेंबरशिप भी देते हैं, जिसमें सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलता है.
8/9एक बार किसी क्रिएटर को अच्छे व्यूज मिलने शुरू हो जाएं, तो ब्रांड डील्स और प्रमोशन उसकी कमाई का सबसे बढ़िया सोर्स बन जाता है. इसके अलावा कई बार क्रिएटर्स अपने खुद के प्रोडक्ट्स भी बेचना शुरू कर देते हैं.
9/9YouTube से कमाई इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपर किस तरह का कंटेंट बना रहे हैं. जैसे कि Finance & Investment (बजट, शेयर मार्केट, क्रिप्टो), Tech Reviews & Unboxings, Educational Content / Career Tips, Health & Fitness / Yoga / Ayurveda, Vlogging (अगर Unique Perspective हो तो), Motivation & Self-help जैसे कंटेंट से YouTube पर अच्छी कमाई हो सकती है. वहीं, Meme/Comedy और Reactions वीडियोज पर कम.