इन दिनों वैलेनटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर सभी लोग अपने पार्टनर को अच्छे-अच्छे गिफ्ट देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को कोई अच्छा और सस्ता गिफ्ट देना चाहते हैं तो शाओमी (xiaomi) आपके लिए एक खास सेल लेकर आया है. इस सेल में आपको अपने पार्टनर के लिए काफी गिफ्ट ऑप्शन मिल जाएंगे.
1/5Xiaomi ने Valentine के मौके पर Mi Valentines Store की शुरुआत की है जहां आपको कम कीमत में शानदार गैजेट्स मिल जाएंगे जो कि आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं. आपको बता दें इस सेल में आपको अपने पार्टनर के लिए फिटनेस बैंड, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ, पावर बैंक और ईयरफोन और Mi LED Smart Bulb जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे. इन सभी गैजेट को आप सस्ते में खरीद सकते हैं.
2/5Mi Valentines Store की ऑफिशियल साइट से आप यह गिफ्ट खरीद सकते हैं. आइए आपको ऑफर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं-
3/5Mi Inida वेबसाइट के मुताबिक, 'The gift of fitness' कैटेगरी में दिए गए Mi Band 3 को आप सिर्फ 1,599 रुपए में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही Mi Smart Band 3i आपको सिर्फ 1299 रुपए में मिल रहा है. इसके अलावा Mi Valentines Store से आप Mi Smart Band 4 खरीदने के लिए आपको 2299 रुपए खर्च करने होंगे.
4/5इसके अलावा Mi Sports Bluetooth Earphones Basic पर भी आपको 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है, जिसके बाद आप इस इयरफोन को सिर्फ 1,499 रुपए में खरीद सकते हैं. वहीं, Mi LED Smart Bulb पर भी आपको 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के बाद इसकी कीमत 999 रुपए हो गई हैं.
5/5Mi वैलेंटाइन स्टोर पर Mi Luggage को आप 3,499 रुपये की जगह सिर्फ 2,499 रुपए में खरीद सकते हैं. इस पर आपको 1000 रुपए की छूट मिल रही है. वहीं 99 रुपये में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सेसरीज कैटेगरी में Mi Flex फोन ग्रिप और स्टैंड को 99 रुपए में खरीद सकते हैं. वहीं बाजार में इसकी कीमत 199 रुपए है.