चीनी हैंडसेट निर्माता Xiaomi के स्वतंत्र ब्रांड पोको (Poco) ने मंगलवार को भारत में अपना 6जीबी प्लस 64जीबी कॉन्फिगरेशन वाला एक्स2 (X2) स्मार्टफोन 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर दिया. फोन दो अन्य स्टोरेज कॉन्फिगरेशन क्रमश: 16,999 और 19,999 में भी उपलब्ध है. दो साल पहले 2018 में लॉन्च हुए पोको एफ1 (Poco F1) के बाद यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है.
1/7पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने कहा, "रियर पर चार सेंसर हैं. यदि आपको पोको एफ 1 पसंद आया था, तो मुझे पूरा यकीन है कि आपको यह बेहद पसंद आएगा."
2/7Poco X2 में 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 27वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट है. डिवाइस एक फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी सपोर्ट करता है. यह एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है.
3/7आपको बता दें कि 2019 में 'रेडमी के20' और 'रेडमी के20 प्रो' को भारत में लॉन्च किया गया था. उस समय Xiaomi इंडिया के MD मनु कुमार जैन ने ट्वीट किया था कि एमआई के प्रशंसकों. एक नॉकआउट घोषणा. भारत में अगले छह महीनों में 'रेडमी के20' और 'रेडमी के20 प्रो लॉन्च' हो रहे हैं. माफ करना, मेरा मतलब था, छह सप्ताह. घोषणा में कहा गया था कि 'रेडमी के20' और 'रेडमी के20 प्रो' की क्रमश: 'पोको एफ2' और 'पोको एफ2 प्रो' के रूप में रीब्रांडिग नहीं की जाएगी, जैसा कि कई लोग अनुमान लगा रहे थे.
4/7एक और खबर यह है कि 'ब्लैक शार्क3' 5जी शाओमी की ब्लैक शार्क सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जो 16जीबी रैम के साथ मार्केट में आएगा. हालांकि, 5जी कनेक्टिविटी प्रदान करना ही इसका अकेला फ्यूचर प्रूफ फीचर नहीं होगा.
5/7जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के अनुसार, हैंडसेट पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 16 जीबी रैम का इस्तेमाल करेगा. कुछ कह सकते हैं कि यह अनावश्यक है, लेकिन अन्य पॉवर यूजर्स एक्सट्रा मेमोरी की सराहना करेंगे.
6/7चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट एमआईआईटी ने आने वाले फोन को प्रमाणित किया है. माना जा रहा है कि ब्लैक शार्क3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट और 4000एमएच की बैटरी वाले शाओमी ब्लैक शार्क2 प्रो का स्थान लेगा.
7/7रिपोर्ट की मानें तो नए डिवाइस में भी 4000एमएएच की बैटरी और इसी के समान प्रोसेसर का प्रयोग किया जाएगा.