Whatsapp upcoming features: WhatsApp अपने यूजर्स के हर बार नए फीचर्स रोलआउट करता है. इस साल (2022) कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए तमाम अपडेट्स जारी किए हैं. नए अपडेट्स में क्रिएट पोल्स (Create Polls), डिलीट फॉर मी (Delete for me), एडिट मैसेज (Edit Message), अनडू मैसेज जैसे फीचर्स शामिन हैं. WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदलने के लिए नए-नए अपडेट्स जारी कर रहा है. इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस तो बेहतर होगा ही, साथ ही उन्हें अपडेट्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इन अपकमिंग फीचर्स के बारे में.
1/6वॉट्सऐप का Edit Message फीचर भी जल्द रोल आउट होने वाला है. नए फीचर की मदद से आप अब अपने भेजे हुए मैसेजस को एडिट कर सकेंगे.
2/6अगर आपने अपनी पुरानी डिवाइस से अपने बैकअप को एक्सपोर्ट किया था, तो आप अपनी इस नए फीचर की मदद से नई डिवाइस में बैकअप इम्पोर्ट कर सकते हैं.
3/6अब आप वॉट्सऐप पर आपको "create polls" फीचर का ऑप्शन मिलेगा. इसकी मदद से आप एक ग्रुप क्रिएट कर पार्टिसिपेंट्स के साथ पोल को शेयर कर सकेंगे. इस ग्रुप पर आप अपने आइडियाज दोस्तों और परिवार की राय भी जान सकते हैं.
4/6WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ने undo “delete for me” फीचर रिलीज कर दिया है. इस फीचर की मदद से iOS यूजर्स कुछ ही सेकेंड्स में अपने खुद के भेजे गए डिलिटिड मैसेज को अनडू कर सकते हैं.
5/6वॉट्सऐप का एक और दमदार फीचर है ऑनलाइन स्टेट्स हाइड. ये सिर्फ उन्हें ऑनलाइन दिखेगा, जिसे आप दिखाना चाहते हैं, नए फीचर की मदद से आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को चुनिंदा लोगों से हाइड कर सकते है.
6/6आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि Bymistake आपने किसी को कॉल या वीडियो कॉल कर दी हो, ऐसे अक्सर गलती से कॉलिंग फीचर पर प्रेस करने से होता है. लेकिन वॉट्सऐप ने इसका हल निकाल लिया है. नए "call countdown" फीचर के साथ अब काल लगने से पहले 3 sec ki उलटी गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके ख़त्म होने पर ही कॉल लगेगा. अगर आपने उन 3 सेकेंड्स के बीच में कॉल कट कर दिया तो बिना सामने वाले को पता चले आपकी कॉल कट हो जाएगी.