दिल्ली NCR समेत कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी में लोगों को बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. थक हारकर जब घर आते हैं तो सबसे पहले Fridge और AC ही काम आते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपका फ्रिज इस गर्मी के मौसम में खराब हो जाए? दरअसल कई लोग Fridge को सही टेंपरेचर पर न चलाने की गलती कर रहे हैं. ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि इस गर्मी में फ्रिज का टेंपरेचर कितने पर सेट करना चाहिए, ताकि वो आगे धोखा न दे.
1/6फ्रिज में हम खाने-पीने से लेकर सभी सामान रखते हैं. अगर वो सही टेंपरेचर पर नहीं रखा गया तो उसके खराब होने का डर है.
2/6फ्रिज के टेंपरेचर को 1 से 5 डिग्री पर सेट किया जा सकता है. हालांकि सभी के घरों में अलग-अलग तरह के फ्रिज होते हैं. किसी के में नंबर्स तो किसी के में Low, High और Medium. अगर आपको अपने फ्रिज का खाना, फ्रूट्स या दूध, पानी एकदम ठंडे और फ्रेश रखने हैं तो आपको 3 या 4 नंबर पर फ्रिज सेट करके रखना चाहिए. इसके अलावा Low, High, Medium वाले मीडियम पर सेट कर सकते हैं.
3/6अगर आप अपने फ्रिज को हमेशा Medium पर सेट करके रखेंगे तो सब्जियां और दूध हमेशा फ्रेश रहेंगे. वहीं 3,4 नंबर पर सेट करने से फ्रिज की लाइफ बढ़ जाएगी.
4/6सबसे पहले आपको वोल्टेज स्टेबलाइज़र जरूर लगाना चाहिए. क्योंकि गर्मियों में बिजली की सप्लाई में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. ऐसे में एक अच्छा स्टेबलाइज़र या फिर V-Guard लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि फ्रिज को हाई/लो वोल्टेज से बचाया जा सके.
5/6अगर आप इसी सेटिंग के साथ फ्रिज को चलाएंगे तो आपका फ्रिज धोखा नहीं देगा. लेकिन अगर आपने 5 नंबर या हाई पर फ्रिज को सेट कर दिया तो खतरा हो सकता है. क्योंकि गर्मी में ज्यादा और हाई पर फ्रिज चलाना खतरे से खाली नहीं है.
6/6अक्सर लोग अपने फ्रिज को दीवार या फिर घर के किसी भी आइटम्स से चिपकाकर रखते हैं. लेकिन ध्यान रहे, फ्रिज को कम से कम 4-6 इंच दीवार से दूर रखना चाहिए. इससे उसका बैक साइड गर्म नहीं होगा, गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सकेगी. अगर गर्म हुआ तो ब्लास्ट का खतरा ज्यादा रहता है.