राखी एक प्यारा सा त्यौहार है, जो कि बहन-भाई के रिश्ते के बीच का एक अटूट बंधन है. कलाई पर बंधा रेशम का ये धागा बड़ी अहमियत रखता है. लेकिन अपनी प्यारी बहन को इस राखी पर तोहफे में कुछ खास दें. कुछ ऐसा जो कई तरह से काम में लाया जा सके. स्मार्टवॉच गिफ्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि स्मार्टवॉच में कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. चेक कीजिए टॉप-5 स्मार्टवॉच की लिस्ट और चुन लीजिए अपने बजट के मुताबिक कुछ खास.
1/5फिलहाल मार्केट में Apple Watch Series-7 बेस्ट अवेलेबल ऑप्शन में से एक है. इस वॉच में एडवांस्ड हार्ट रेट ट्रैकिंग फैसिलिटी के साथ ही AFib का अर्ली डिटेक्शन, फॉल डिटेक्शन, कार्डियो हेल्थ ट्रेंड, जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं. इसके साथ ही नेटिव एक्टिविटी रिंग भी दी जाती है जो कि ओनर को एक्सरसाइज कम्पलीट करने, अपनी जगह से मूव करने, दिन के टारगेट सेट करने से जुड़ी जानकारी देता है. इस सीरीज की प्राइस रेंज 41,900 रुपए से शुरू होती है. इसके अलावा SE सीरीज की वॉच भी आपको 29 हजार की प्राइस रेंज से शरू होती मिल जाएंगी.
2/5अगर आप Android फोन यूजर हैं तो Samsung Galaxy watch-4आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस स्मार्टवॉच में आपको हाई क्वालिटी- AMOLED स्क्रीन, गोरिल्ला गिलास कोर्निंग DX+ शील्ड के साथ मिलती है. साथ ही ये वॉच 5 ATM, IP68 और MIL-STD-810G मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड रेटिंग के साथ मिलती है. इस वॉच का खास फीचर है BIA सेंसर, यह स्केलेटल मस्सल मास मेजर कर सकता है. मेटाबोलिक रेट, बॉडी वाटर, फैट परसेंट आदि भी मेजर किए जा सकते हैं. शुरुआती प्राइस 14,500 रुपए से खरीदी जा सकती है.
3/51.8 इंच LCD डिस्प्ले 240X286P, और 207 PPI की पिक्सल डेंसिटी के साथ आने वाली ये वॉच 3- एक्सिस अक्सलेरोमीटर, हार्ट रेट और SpO2 सेंसर और रोटर वाइब्रेशन मोटर जैसे फीचर के साथ आती है. इस वॉच के जरिए 110 से ज्यादा एक्टिविटी जैसे कि क्रिकेट, वॉक, बैडमिंटन आदि ट्रैक किए जा सकते हैं. ये वॉच 3,499 रुपए की रेंज पर आपको मिल जाएगी.
4/5बिल्ट इन ALEXA के साथ आने वाली BoAt Xtend आपके डेली टास्क जैसे रिमाइंडर सेट करना, अलार्म सेट करना, मौसम से जुड़ी जानकारी, और अन्य खास इवेंट से जुड़ी जानकारी प्रोवाइड करती है. यह आपको 2,999रुपए से मिल जाएगी.
5/5एंट्री लेवल कलर फिट स्मार्टवॉच भारतीय कंपनी NOISE द्वारा बनाई गई है. ये लेटेस्ट एप्पल सीरीज वॉच से समानता रखते हुए बनाई गई है. इस घड़ी की बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बिल्ड है. वहीं सिलिकॉन स्ट्रैप रिमूव की जा सकती हैं. ये आपको 1799 रुपए की शुरुआती प्राइस रेंज पर मिल जाएगी.