टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में कई बड़े बदलाव होते हैं. बीते हफ्ते टेक वर्ल्ड में गूगल, एयरटेल और यूट्यूब जैसे कई कंपनियों ने अपने तगड़े अपडेट्स पेश किए. इसके अलावा LG, Meta, WhatsApp के भी नए अपडेट्स देखने को मिले. जानिए क्या हुआ इस हफ्ते टेक्नोलॉजी में खास.
1/10YouTube नई मॉनिटाइजेशन गाइडलाइन लेकर आया है. नई गाइडलाइन में प्रोड्यूस्ड, रिपिटेटिव और इनऑथेंटिक कंटेंट्स का ऐड रेवेन्यू कम किया जाएगा. यानी यूट्यूब पर सिर्फ मेहनत और ओरिजिनल आइडिया ही चलेगा. साथ ही साथ चैनल मोनेटाइज कराने के लिए आपके पास 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने चाहिए. अब सिर्फ असली कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा.
2/10WhatsApp जल्द ही दो नए फीचर्स ला रहा है. एक चैनल्स के लिए नया टूल और दूसरा वॉट्सऐप स्टेटस में सवाल. चैनल में नए टूल की मदद से Admin अपने फॉलोअर्स से सवाल पूछ सकेंगे. वहीं स्टेटस सेक्शन में Question फीचर जुड़ने वाला है. यूजर्स स्टेटस में अपने कॉन्टैक्ट्स से सवाल कर सकेंगे.
3/10Thomson ने इंडियन मार्केट में लॉन्च की QD Mini LED TV. इन्हें 65 और 75 दो साइज में लॉन्च किया गया है. इसमें MINI QD 4K डिस्प्ले, Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 1500 निट्स है और 6 स्पीकर्स मिलते हैं, जो 108W का साउंड आउटपुट देती है. इसकी कीमत है 61,999 रुपये.
4/10Google ऑर्गेनाइज करने जा रहा है Made By Google इवेंट. इस इवेंट में कंपनी Pixel 10 Series, Google Pixel Watch 4 और Google Pixel Buds 2a लॉन्च करेगी. ये इवेंट 20 अगस्त को ऑर्गेनाइज होगा. Pixel 10 सीरीज में कंपनी इस बार भी चार स्मार्टफोन - Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च करेगी. इन सभी मॉडल्स में मिलेगा लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट.
5/10Meta AI लेकर आया Imagine Me फीचर. इसकी मदद से यूजर अब अपनी ही शक्ल के साथ अलग-अलग स्टाइल, थीम और सीन में AI इमेज बना सकते हैं. इसके लिए मेटा चैटबॉट में Imagine me as a superhero” या “Imagine me in Bollywood style” टाइप करना होता है. Meta ने ये क्लीयर कर दिया है कि ये फीचर केवल उसी यूजर के चेहरे से जुड़ा होता है जिसने शुरुआत में सेटअप किया हो. यानी कोई दूसरा व्यक्ति किसी और की तस्वीर नहीं बना सकता.
6/10LG ने इंडियन मार्केट में AI TVs की नई लाइनअप पेश कर दी है.कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन OLED और QNED TVs अनवील कर दी है इनका नाम OLED evo और QNED evo है. ये लेटेस्ट Alpha 11 AI Processor Gen2 के साथ आते हैं, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड व्यूइंग एक्सपीरियंस और शानदार पिक्चर-साउंड क्वालिटी देने का वादा करते हैं. इन टीवी की शुरुआती कीमत 74,990 रुपये.
7/10HMD ने लॉन्च किया T21 Tablet. इसमें 10.36” 2K डिस्प्ले, octa-core Unisoc T612 प्रोसेसर, 8MP रियर-फ्रंट कैमरा, 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8200mAh की बैटरी है. Android 13 से लैस इस टैब में IP52 वॉटर एंड डस्ट रेसिसटेंट है. इसकी कीमत है 15,999.
8/10Google ने भारतीय कॉलेज स्टूडेंट्स को 19,500 रुपये की कीमत वाला AI Pro प्लान एक साल के लिए मुफ्त में देने का ऐलान किया है. इसमें Gemini AI, Veo वीडियो टूल और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. भले ही ये प्लान पहले साल के लिए फ्री है, लेकिन इसकी ऑटोमैटिक रिन्यूअल चालू रहती है.
9/10Airtel लेकर आया Perplexity Pro फीचर. कंपनी अपने ग्राहकों को AI चैटबॉट Perplexity AI का फ्री एक्सेस दे रहा है. Perplexity AI के प्रो वर्जन का एनुअल सब्सक्रिप्शन की कीमत 17000 रुपये है. इसमें यूजर्स को कई ऐसे AI टूल्स का एक्सेस मिलता है, जिससे वो अपनी प्रोफेशनल स्किल, डेली प्रोडक्टिविटी को कई गुना तक बेहतर कर सकते हैं.
10/10Acer ने लॉन्च किया नया Swift Lite 14 AI PC. इसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra 5 CPU, 32GB RAM और Windows 11 Home मिलता है. ये कई AI पावर्ड फीचर्स के साथ आता है, जो कि 14-इंच OLED डिस्प्ले, 180-डिग्री हिन्ज और दो कलर ऑप्शन्स के साथ अवेलेबल है. 50Wh बैटरी और 1.1 Kg वाले इस लैपटॉप की कीमत है 62,999 रुपये.